फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman dies after jumping from bike on breaker near Lalpur in Sambhal

Sambhal: ब्रेकर पर बाइक से उछलकर गिरी महिला की मौत, लालपुर के पास हुआ हादसा

Tue, 11 Oct 2022 09:49 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 11 Oct 2022 09:49 PM IST
सार

बदायूं के इस्लामनगर क्षेत्र निवासी महिला रिश्तेदारी में तेरहवीं संस्कार में शामिल होने गई थी। वहां से मंगलवार को बाइक से लौटते समय लालपुर चेचरी के पास ब्रेकर पर बाइक गुजरी तो महिला उछल कर नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन
Woman dies after jumping from bike on breaker near Lalpur in Sambhal
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लालपुर चेचरी मार्ग पर बने ब्रेकर पर महिला बाइक से उछल कर सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने महिला देखते ही मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


बदायूं जनपद के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव जरेंठा निवासी महिला सावित्री (45) पत्नी रतन लाल अपने फूफा की तेरहवीं संस्कार में शामिल होने सोमवार को थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव भगतपुर पहेली गई थी। वहां से मंगलवार की सुबह महिला अपने पुत्र पुष्पेंद्र व पुत्री चंचल के साथ बाइक से लौट रही थी। बाइक उसका पुत्र पुष्पेंद्र चला रहा था। सुबह नौ बजे बाइक जब गांव लालपुर चेचरी के पास पहुंची, तो सड़क पर बने ब्रेकर पर बाइक गुजरने पर महिला उछल कर नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई। कुछ देर में पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर अन्य परिजनों भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed