फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman dies after delivery in private hospital, uproar

Sambhal News: निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, हंगामा

Sat, 22 Mar 2025 12:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 22 Mar 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after delivery in private hospital, uproar
बहजोई। निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान बेटी को जन्म देने के हालत बिगडने पर थाना कैला देवी के गांव सिसौना निवासी महिला रामवती (30) की मौत हो गई। इस बीच स्टाफ अस्पताल छोड़कर मौके से भाग खड़ा हुआ। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पति चेतराम व अन्य परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर गलत उपचार का आरोप लगाते हुए कार्रवाई के लिए जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

पति ने बताया कि प्रसव पीड़ा होने के बाद उसने 20 मार्च को दोपहर मोहल्ला कृष्णा कुंज कॉलोनी में संचालित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल स्टाफ ने पहले तो नॉर्मल डिलीवरी करने की बात कही। बाद में नॉर्मल डिलीवरी को मना करते हुए शाम करीब साढ़े छह बजे ऑपरेशन कर दिया। इसके बाद जब पत्नी की हालत बिगड़ी, तो पत्नी को रात करीब साढ़े दस बजे रेफर कर दिया। अस्पताल कर्मी की ओर से ही पत्नी को संभल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में वह वहां से भी भाग आया। इस बीच पत्नी ने दम तोड़ दिया। प्रसूता के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। सीओ डॉ. प्रदीप कुमार सिंह व कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने भी मौके पर जांच-पड़ताल कर जानकारी जुटाई। साथ ही फील्ड यूनिट ने भी अस्पताल से घटना के साक्ष्य जुटाए। बाद में सीएचसी प्रभारी सचिन वर्मा ने पुलिस की मौजूदगी में अस्पताल की ओटी को सील कर दिया गया।
विज्ञापन


बच्चों के पालन पोषण पर रहेगा संकट

चेतराम ने बताया कि पत्नी ने बेटी को जन्म दिया। उसके दो बेटी व एक बेटा पहले से ही है। पत्नी की मौत के बाद अब इन बच्चों के पालन पोषण पर संकट रहेगा। इस बीच परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

- मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की गई। फील्ड यूनिट ने भी घटना के साक्ष्य जुटाए हैं। तहरीर मिलने पर घटना की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।- डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, सीओ, सर्किल बहजोई।
- प्रसव के दौरान हालत बिगड़ने के बाद महिला की मौत के मामले में जांच-पड़ताल के बाद अस्पताल की ओटी सील कर दी गई है। घटना की तहरीर पुलिस को दी जाएगी।-

डॉ. सचिन वर्मा, सीएचसी प्रभारी, बहजोई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed