{"_id":"66b927a804632cc6b30616e4","slug":"woman-dies-after-consuming-poisonous-substance-accused-of-murder-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-113229-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत, हत्या का आरोप
Mon, 12 Aug 2024 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 12 Aug 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। गांव ढाढौल निवासी मीनाक्षी (32) की रविवार को जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जिला बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव बरौलिया निवासी मीनाक्षी की शादी ढाई वर्ष पहले ढाढौल निवासी आदित्य के साथ हुई थी। रविवार को मीनाक्षी की जहरीले पदार्थ के सेवन करने से मौत हो गई। मृतका के भाई सुमित ने बताया कि रविवार को बहन की मौत की सूचना मिलने के बाद वह परिजनों के साथ गांव ढाढौल पहुंचा तो बहन मृत पड़ी मिली। ससुराल वाले घर नहीं थे और पति बाहर काम करता है। मायके वालों ने जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सीओ दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टतया विषैला पदार्थ खाकर महिला की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके वालों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।