फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman dies after being hit by slag while getting rice out of the cellar

सेलर पर चावल निकलवाते समय पटे की चपेट में आकर महिला की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by slag while getting rice out of the cellar
संभल। शहजादी सराय में घर के बाहर सेलर से चावल निकलवाते समय महिला ट्रैक्टर में लगे सेलर के पटे की चपेट में आ गई। इससे घायल महिला को आननफानन निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। जहां महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है। तहरीर देर रात तक नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शहजादी सराय निवासी ललतिया (55) पत्नी रामौतार शुक्रवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे अपने घर के बाहर ट्रैक्टर में लगे सेलर से धान निकलवा रही थीं। धान निकलवाते समय उनकी साड़ी अचानक चलते सेलर के पटे में फंस गई। साड़ी फंस जाने से महिला चलते सेलर में फंस गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन व आसपास मौजूद लोगों ने महिला को आनन फानन में निजी अस्पताल भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। मुरादाबाद में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि एक व्यक्ति ट्रैक्टर में सेलर लगाकर चावल निकालने के लिए आया था। महिला भी अपने धान से चावल निकलवाने के लिए गई थीं। इसी दौरान हादसा हो गया। कोतवाल पंकज लवानिया ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed