{"_id":"616096a98ebc3e629933892a","slug":"woman-dies-after-being-buried-in-mutaina-girdhari-sambhal-news-mbd4055020151","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुटैना गिरधारी में गिरी ढांग, दबने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुटैना गिरधारी में गिरी ढांग, दबने से महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल/गवां। मिट्टी खोदते वक्त ढांग गिरने से महिला दब गई। मौके पर मौजूद लोगों ने मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव मुटैना गिरधारी गांव निवासी सुमन (28) पत्नी सतीश शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे घर की लिपाई के लिए मिट्टी लेने जंगल गई थी। मिट्टी खोदने के दौरान ढांग अचानक भरभराकर गिर गई। यह देख आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर रजपुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
प्रशासन इन ढांगों को नहीं करता नष्ट
संभल। ढांग गिरने के हादसे अक्सर त्योहारों पर होते हैं। जिले में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। प्रशासन की ओर से ढांगों को नष्ट नहीं कराया जाता और ग्रामीण मिट्टी की खुदाई करने से परहेज नहीं करते। नतीजतन हादसे हो जाते हैं और कई लोगों की जान भी जा चुकी है। इन हादसों से बचने के लिए ग्रामीणों में जागरूकता फैलनी भी जरूरी है।