{"_id":"5b1c2d3e4f1c1ba76e8b6f74","slug":"woman-died-falling-from-roof","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामकरण में गई महिला की छत से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामकरण में गई महिला की छत से गिरकर मौत
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Sun, 10 Jun 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
Death Facts
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी/जुनावई। धेवते को नामकरण संस्कार में शामिल होने के लिए गई नानी की छत से गिरकर मौत हो गई। महिला की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। राजघाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव रंपुरा राम रायपुर में रहने वाली भूरी देवी (40) पांच दिन पहले जरीफ नगर क्षेत्र के लौहरपुर भूड़ गांव में विवाहित बेटी ब्रिजेश कुमारी के घर गई हुई थी। सात जून को ब्रिजेश के बेटे का नामकरण संस्कार संपंन हुआ। देवर गिरिराज सिंह ने बताया शुक्रवार की रात्रि भूरी देवी छत के ऊपर सो रही थी।
रात्रि एक बजे करीब वह शौच के लिए उठी तो छत पर किनारे की ओर आ गई और पैर फिसल गया। जिससे वह नीचे आकर सीसी रोड पर जा गिरी। महिला के छत से गिरते ही लोगों में जाग होने पर शोर शराबा हो गया। आस पड़ोस एवं परिवार के लोग दौड़ कर मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद लौहरपुरा गांव में पहुंचे रंपुरा के लोग मृतका के शव को गांव को ले आए। बाद में परिवार के लोगों ने मृतका का राजघाट में अंतिम संस्कार कर दिया है।