{"_id":"5e595fbf8ebc3ef3c63f8327","slug":"woman-death-in-road-accident-sambhal-news-mbd341593366","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल-मुरादाबाद मार्ग पर गन्ने से भरी ओवरलोड ट्राली की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल-मुरादाबाद मार्ग पर गन्ने से भरी ओवरलोड ट्राली की टक्कर से महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। सड़क के किनारे खड़े होकर पति फोन कॉल कर रहे थे और पत्नी को गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने अचानक अपनी चपेट में ले लिया। पत्नी को टक्कर लगी और वह ट्राली के पहिए के नीचे आ गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पति भी मामूली रूप से घायल हुए। यह घटना संभल-मुरादाबाद मार्ग पर भुलावई गांव के पास शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे हुई। मौके पर जब तक पुलिस पहुंची चालक ट्रैक्टर और ट्राले को छोड़कर भाग गया।
बिलारी कोतवाली क्षेत्र के गांव पीपली निवासी अनवार अहमद अपनी पत्नी हाजरा बेगम (55) के साथ मोपेड पर सवार होकर चंदौसी स्थित आई हास्पिटल में आंख का आपरेशन कराने आ रहे थे। रास्ते में गांव भुलावई के पास उनके मोबाइल पर किसी की कॉल आई।
कॉल रिसीव करने के लिए वह सड़क पर खड़े हुए और जब उन्होंने बातचीत शुरू की तभी अचानक बिलारी की ओर से गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली ने महिला को टक्कर मार दी और ट्राली के पहियों ने महिला को कुचल दिया। पति को भी हाथ में चोट आई वह घायल हुए हैं। हादसे को देखकर मौके की ओर ग्रामीण दौड़े और ट्रैक्टर ट्राली के चालक को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन चालक भाग गया। पति अनवार अहमद ने बनियाठेर थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रैक्टर व ट्राले को पुलिस ने कब्जे में लिया है। चालक अभी पुलिस को नहीं मिल सका है।