फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman caught with nephew, police arrested both

भांजे के संग फरार हुई मौसी को पुलिस ने पकड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
Woman caught with nephew, police arrested both
संभल। थाना गुन्नौर क्षेत्र के गांव निवासी तीन बच्चों की मां गांव के ही सगे भांजे के साथ फरार हो गई। पुलिस ने दोनों को जुनावई से बरामद कर लिया। भांजे ने महिला के साथ रहने से इनकार कर दिया। महिला अब अपने मायके चली गई तथा भांजे को पुलिस ने छोड़ दिया है। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन

गुन्नौर थाने के गांव निवासी महिला के तीन बच्चे हैं। गांव में ही महिला की बहन रहती हैं। बहन का बेटा महिला से दो-तीन साल छोटा है। भांजा भी शादीशुदा है और तीन बच्चे हैं। आसपास रहने के रहने के कारण दोनों में प्रेम हो गया। गुरुवार की सुबह बच्चों को छोड़कर दोनों फरार हो गए। परिजनों को पता चला, तो हड़कंप मच गया। आननफानन पुलिस को सूचना दी और परिजनों ने भी ढूंढना शुरू कर दिया। दोपहर के बाद दोनों को जुनावई से पुलिस ने पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों पक्षों में वार्ता चलती रही। महिला भांजे की मर्जी से उसके साथ रहने की बात कह रही थी। शुक्रवार की दोपहर तक चली बैठक के बाद भांजे ने मौसी के साथ रहने से इनकार कर दिया। इसके बाद महिला थाने से अपने मायके चली गई। वही किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायती न मिलने पर पुलिस ने युवक को भी छोड़ दिया। गुन्नौर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया किगांव निवासी महिला अपने भांजे के साथ चली गई थी। दोनों शादीशुदा हैं और दोनों के बच्चे हैं। युवक ने महिला के साथ रहने से मना कर दिया। महिला भी मान गई और मायके चली गई है। शिकायत न मिलने पर युवक को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed