{"_id":"6123f18b8ebc3e79bd4a793d","slug":"woman-ate-poisonous-substance-died-sambhal-news-mbd400188534","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों से झगड़े के बाद महिला का खाया जहरीला पदार्थ, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजनों से झगड़े के बाद महिला का खाया जहरीला पदार्थ, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुढ़फतेहगढ़/चंदौसी। परिजनों से झगड़े से क्षुब्ध महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक महिला के पति ने दो तहेरे भाइयों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव भीकनपुर निवासी नरेश चंदौसी स्थित मंडी समिति में मजदूरी करता है और रात को भी वहीं रहता है। रविवार की रात ममता (35) पत्नी नरेश का अपने परिवार के सदस्यों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। महिला ने रात को ही अपने पति को झगड़े की सूचना दी। नरेश अपने चाचा औतारी सिंह को लेकर घर पहुंचा तो समझा बुझाकर मामला शांत कराने के बाद वह मंडी चला गया।
सोमवार की सुबह दोबारा झगड़ा होने लगा। झगड़े के दौरान ममता के साथ मारपीट भी कर दी। परिवार के सदस्यों से हुए झगड़े की सूचना पति को दी। झगड़े के दौरान मारपीट से क्षुब्ध हुई महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद महिला की हालत बिगड़ने लगे। घर पहुंचे पति नरेश ने पत्नी की हालत बिगड़ती देखी तो उसे चंदौसी में निजी चिकित्सक के पास ले गया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने मुरादाबाद ले जाने की सलाह दी। मुरादाबाद ले जाते समय रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
परिजन शव वापस घर ले आए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पति नरेश द्वारा थाने में दी गई तहरीर में चचेरे भाई मुकेश व रोहताश द्वारा झगड़े के दौरान मारपीट करने व घटना से आहत हुई पत्नी द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति की तहरीर पर मुकेश व रोहताश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।