{"_id":"68ffd50acf4eed96a60a1ed6","slug":"woman-accuses-husband-and-brother-in-law-of-raping-her-daughter-sambhal-news-c-204-1-chn1001-123996-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: महिला ने पति और ननदोई पर लगाया बेटी से दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: महिला ने पति और ननदोई पर लगाया बेटी से दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
चंदौसी। थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने अपनी ढाई वर्ष की मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप पति और ननदोई पर लगाकर थाने में तहरीर दी। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने ननदोई को हिरासत में लेकर मासूम का मेडिकल परीक्षण कराया। हालांकि मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि रविवार की शाम वह अपने पति और दो बेटियों के साथ ननदोई के घर पर गई थी। यहां पति और ननदोई ने उसकी पिटाई की। इसके बाद पति और ननदोई दोनों बेटियों को लेकर कहीं चले गए। रात करीब आठ बजे पति दोनों बेटियों के साथ घर आया, तो एक बेटी बेड पर बैठी रो रही थी। जब महिला की नजर उस पर पड़ी, तो बेटी के गुप्तांग से खून निकल रहा था। यह देख पीड़िता दंग रह गई।
सोमवार को बेटी के साथ कोतवाली पहुंची, जहां उसने पति और ननदोई पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर तहरीर दी। वहीं, तहरीर का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने ननदोई को हिरासत में ले लिया। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ मनोज कुमार भी कोतवाली पहुंच गए और उन्होंने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी ने बताया कि मासूम के साथ दुष्कर्म का आरोप गलत है। मासूम के मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। मामला पति पत्नी के आपसी विवाद का है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।