फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman accused of raping, Bhim Army demonstrated

महिला ने लगाया दुष्कर्म करने का आरोप, भीम आर्मी ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Woman accused of raping, Bhim Army demonstrated
संभल। बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कुछ लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपी के खिलाफ शिकायत स्थानीय पुलिस से की लेकिन उसे पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद महिला ने अपर पुलिस अधीक्षक को अपना शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं, पीड़ित महिला के समर्थन में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने एएसपी कार्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और महिला को न्याय दिलाने की मांग उठाई। बुधवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ता अपर पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि 14 अक्तूबर को बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला शौच करने जंगल गई थी। वहां महिला के साथ दबंग लोगों द्वारा हथियारों के बल पर दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन

मामले की शिकायत करने महिला थाने गई तो कार्रवाई की बजाय उसे टकरा दिया गया। कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि यदि पीड़ित महिला की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई और न्याय नहीं मिला तो भीम आर्मी आंदोलन करने को बाध्य होगी। प्रदर्शन करने वालों में सुधीर कुमार, निहाल सिंह, अमन कुमार, प्रिंस, विशाल सिंह, आदर्श कुमार, लक्ष्मण सिंह, ज्ञानवीर, अक्षय, चंद्रभान, धनराज, राजीव कुमार, अर्जुन सिंह, उस्मान सैफी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed