फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   With the increase in temperature, patients increased in the hospital, OPD crossed 800

Sambhal News: तापमान बढ़ने के साथ ही अस्पताल में बढ़े मरीज, ओपीडी 800 के पार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
With the increase in temperature, patients increased in the hospital, OPD crossed 800
संभल। जिला अस्पताल में दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को मरीजों की भीड़ काफी रही। 887 मरीजों की ओपीडी हुई। इसमें गर्मी से पीड़ित मरीज ज्यादा पहुंचे। जिन्हेंबुखार, उल्टी, सिर दर्द, चक्कर, पेट दर्द और गर्मी से होने वाली अन्य बीमारियों की शिकायत थी। बच्चे भी काफी संख्या में गर्मी की चपेट में आने के बाद जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही गर्मी से बचाव के लिए भी सलाह दी। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डा. रामलाल यादव ने बताया कि सोमवार को 130 बच्चे बीमार पहुंचे। इनमें ज्यादातर गर्मी की चपेट में आने से बीमार होने वाले शामिल थे। बताया कि जो बच्चे बीमार पहुंचे उन्हें बुखार, एलर्जी, गले में दर्द आदि की समस्या ज्यादा हो रही है।
विज्ञापन

गर्मी ज्यादा होने के कारण ठंडे पेय पदार्थों का सेवन नुकसान दे रहा है। वहीं दूसरी ओर वरिष्ठ चिकित्सक डा. चमन प्रकाश ने बताया कि व्यस्क लोगों को गर्मी प्रभावित कर रही है। इसलिए ही उल्टी, सिर दर्द, चक्कर, दस्त जैसी समस्याएं हो रही हैं। बताया कि इस समय ताजा और हल्का भोजन करना चाहिए। पानी का सेवन ज्यादा करें लेकिन ज्यादा ठंडा पानी पीने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed