फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Wish for happiness and prosperity by offering water to the setting sun.

Sambhal News: डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर की सुख-समृद्धि की कामना

Fri, 08 Nov 2024 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 08 Nov 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Wish for happiness and prosperity by offering water to the setting sun.
चंदौसी (संभल)। नगर व देहात में छठ व्रत रखने वाली महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। नाक से मस्तक तक सुहाग का लंबा टीका लगाकर महिलाओं ने ढलते सूर्य उपासना की। साथ ही जल में खड़े होकर महिला श्रद्धालुओं ने छठ मइया से घर परिवार की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

छठ पूजा के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को आजाद रोड चर्च के सामने लक्ष्मण ओझा के आवास पर सामूहिक रूप से छठ पूजा का आयोजन किया गया। महिलाओं ने शाम को सब्जी फल आदि सजाकर ढलते सूरज को अर्घ्य देकर व्रत शुरू किया। साथ ही भोरवा में नदिया नहाइला सुरजू मनाइला हो-बाबा फूलव अक्षतवा चढाइला मई के मनाइल्या, पहले पहिल हम कईनी छठी मईया व्रत तोहार-करिहा क्षमा छठी मईया भूल-चूक गलती हमार आदि छठ मइया के गीत गए। यहां बेबी उपाध्याय, संगीता ओझा, नीतू सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

वहीं विनायक कॉलोनी में बृजेंद्र प्रसाद तिवारी के आवास पर छठ पूजा हुई। यहां सत्यप्रिया मिश्रा आदि महिलाओं ने पूजन किया। उधर गांव बनियाखेड़ा में दाल मिल में संजीत साहू और उनकी पत्नी मंजू साहू ने छठ पूजा की। मिल परिसर में गड्ढा खोदा और पन्नी बिछा कर गड्ढे में पानी भर कर तालाब का रुप दिया। महिलाओं ने पानी में खड़े होकर सूरज को अर्घ्य दिया और विधि विधान से पूजा अर्चना की। त्योहार को लेकर लोगों में उत्साह नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed