फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Wife slaps husband on consent of marriage with sister-in-law

साली से निकाह की सहमति पर बीवी ने शौहर को जड़ा थप्पड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 12:42 AM IST
सार

हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक अपनी साली के साथ सोमवार की रात कहीं चला गया था।जिसका युवक की बीवी ने विरोध किया और शौहर को भरी पंचायत में थप्पड़ जड़ दिया।युवक और उसकी साली को पुलिस के हवाले किया गया है।

विज्ञापन
Wife slaps husband on consent of marriage with sister-in-law

विस्तार

हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक अपनी साली के साथ सोमवार की रात कहीं चला गया था। मंगलवार को गांव के जिम्मेदार लोगों ने बुलाया और पंचायत में बैठाया गया। पंचायत ने साली के साथ निकाह करने की इजाजत दे दी। जिसका युवक की बीवी ने विरोध किया और शौहर को भरी पंचायत में थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद पंचायत का फैसला भी टल गया। युवक और उसकी प्रेमिका साली को पुलिस हिरासत में दिया गया है।
विज्ञापन

युवक गांव के चौकीदार का बेटा है। जिसकी शादी करीब नौ वर्ष पहले करीबी गांव निवासी युवती से हुई थी। चार बच्चे भी हैं। अब कुछ दिनों से युवक का प्रेम-प्रसंग अपनी साली से शुरू हो गया। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो कई बार विवाद भी हुआ। इन्हीं बंदिशों को तोड़ते हुए युवक अपनी साली को लेकर सोमवार की रात कहीं चला गया था। जब मामले की जानकारी कुछ जिम्मेदार लोगों को हुई तो युवक और उसकी प्रेमिका साली को गांव बुलाया गया। पंचायत में फैसला हुआ कि युवक साली से निकाह करेगा। इसमें शर्त यह रखी गई कि पहली बीवी से जो चार बच्चे हैं उन्हीं के नाम पुश्तैनी जमीन की जाएगी। दूसरी बीवी से जो बच्चे जन्म लेंगे उनका पुश्तैनी जमीन से कोई वास्ता नहीं होगा। पंचायत में मौजूद युवक की बीवी ने इसका विरोध किया और शौहर को भरी पंचायत में थप्पड़ मार दिया। इसके बाद पंचायत खत्म हो गई। युवक और उसकी साली को पुलिस के हवाले किया गया है। अब युवक के ससुर ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। बीवी, शौहर और साली का मामला आसपास के गांवों में चर्चा का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed