{"_id":"6aa85822be6acc5e4907feaf","slug":"wife-passes-away-18-hours-after-husbands-death-sambhal-news-c-275-1-sbl1015-140432-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पति की मौत के 18 घंटे बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पति की मौत के 18 घंटे बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम
विज्ञापन
सरायतरीन। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव लखनपुर में संभल-गवां मार्ग पर रविवार सुबह नौ बजे तेज रफ्तार मिट्टी से भरे डंपर की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत के 18 घंटे बाद पत्नी राजमाना (35) ने भी सोमवार सुबह तीन बजे दम तोड़ दिया। उनका उपचार दिल्ली में चल रहा था।
पति-पत्नी की मौत से तीन बच्चे अनाथ हो गए। गांव कैमा निवासी मृतका के ससुर राजेंद्र यादव ने बताया कि ओमकार और राजमाला नोएडा से वापस घर आ रहे थे। लखनपुर के पास खड़ी बाइक में मिट्टी से भरे डंपर ने तेजी व लापरवाही से टक्कर मार दी। इसमें ओमकार की मौके पर ही मौत हो गई थी।
गंभीर घायल राजमाला को दिल्ली रेफर कर दिया गया था। वहीं ओमकार के शव का रविवार दोपहर दो बजे गांव के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। पत्नी का शव दिल्ली में पोस्टमार्टम के बाद सोमवार शाम 5:30 बजे गांव पहुंचा और उसका भी अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
दंपती की मौत से गांव में गम का माहौल है। हादसे में माता-पिता की मौत से बिरलेश, अमित और गौरव तीन सगे भाइयों के सिर से साया उठ गया। अब इन मासूमों के सिर पर केवल बुजुर्ग दादा ही सहारा बचे हैं।