फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Wife got husband murdered in Sambhal, three accused arrested

पति का कराया कत्ल: संबंधों में बाधा बनने पर महिला ने प्रेमी को दिया टास्क, इसको हटाओ या हमेशा के लिए दूर रहो

Fri, 15 Sep 2023 08:43 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 15 Sep 2023 08:43 PM IST
सार

पुलिस ने पति की हत्या में शामिल पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। शव को बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।  

विज्ञापन
Wife got husband murdered in Sambhal, three accused arrested
संभल पुलिस की हिरासत में हत्यारोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल के ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के सलेमपुर सलार उर्फ हाजीपुर निवासी कमल सिंह 40 की हत्या उनकी पत्नी राजो ने अपने प्रेमी से कराई थी। पुलिस ने महिला के प्रेमी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। वीर सिंह ने बताया कि उनका भाई दो सितंबर को अमरोहा के जोया से दवाई लेने के लिए गया था।

विज्ञापन

परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी

रात तक नहीं लौटा तो तीन सितंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने छानबीन की। पुलिस को कमल सिंह के मोबाइल फोन की अंतिम लोकेशन गांव मालपुर उर्फ मल्लुपुरा मिली। पुलिस को हत्या का शक हुआ तो महिला से पूछताछ शुरू कर दी। महिला ने बताया कि उसकी गांव मालपुर उर्फ मल्लुपुरा निवासी हरनाम उर्फ भगत से लंबे समय से जान-पहचान थी।

विज्ञापन

पति ने घर से निकलना कर दिया था बंद 

पति को इसकी जानकारी मिल गई। इसी बात पर वह लड़ाई करता था और बाहर जाने पर पाबंदी लगा दी थी। इसलिए हत्या की साजिश रची। महिला ने बताया कि उसके पति को दो सितंबर को बुखार आ गया था। अमरोहा के जोया दवाई लेने के लिए भेजा था। इसकी जानकारी प्रेमी को दे दी थी। महिला ने जुर्म कबूल किया गया तो उसके प्रेमी हरनाम उर्फ भगत को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने हत्या में दोस्त को किया शामिल

पूछताछ में आरोपी ने अपने गांव निवासी साथी अजेंद्र को भी हत्या में शामिल बताया। दोनों आरोपियों से पूछताछ की तो हरनाम उर्फ भगत ने बताया कि राजो ने कमल के जोया जाने की बात बता दी थी। जोया में कमल से मुलाकात की और शराब खरीदकर अपने गांव मालपुर उर्फ मल्लुपुरा ले गया था।

जहां साथ में बैठकर नशा किया। इस बीच मौका मिलते ही फाबड़े से सिर पर हमला कर दिया। मौत होने पर अजेंद्र के साथ मिलकर जमीन में गड्ढा खोदकर दबा दिया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया है। 

प्रेमी से लगातार मिलती थी महिला 

कमल की पत्नी राजो के प्रेम संबंध हरनाम उर्फ भगत से काफी समय पहले हो गए थे। अक्सर राजो किसी न किसी काम के बहाने से प्रेमी से मिलने जोया जाया करती थी। आरोपी जोया में किराए के मकान में रहता था। प्रेम संबंध की जानकारी पति को हुई तो उसने सख्ती कर दी।

घर से निकलने पर रोक लगाई तो महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। कमल की हत्या हो गई और राजो को जेल भेज दिया। अब 13 वर्षीय बेटी और 11 वर्षीय बेटे की देखभाल कैसे होगी। यह सवाल ग्रामीणों की जुबान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed