फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Wife Assaulted and Evicted from Home Along with Children; Complaint Filed Against Four Individuals

Sambhal News: पत्नी को मारपीट कर बच्चों समेत घर निकाला, चार के खिलाफ रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Wife Assaulted and Evicted from Home Along with Children; Complaint Filed Against Four Individuals
सरायतरीन। हयातनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला काशीराम कॉलोनी में प्रेम विवाह करने वाली महिला ने पति समेत चार लोगों पर मारपीट कर दो बच्चों के साथ घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला काशीराम कॉलोनी निवासी जैनब उर्फ पूजा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने करीब 10 वर्ष पूर्व परिजनों की मर्जी के खिलाफ संभल कोतवाली क्षेत्र के मंडी किशन दास सराय निवासी रवि से विवाह किया था। दंपती के एक बेटा और एक बेटी हैं।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि शादी के कुछ वर्षों बाद से पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि बीते शुक्रवार को पति ने शराब के नशे में उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की और दोनों बच्चों समेत घर से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, वह मायके पहुंची तो उसकी मां ने पति से फोन पर बात करने का प्रयास किया, लेकिन उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। थाना प्रभारी संजीव कुमार बालियान ने बताया कि महिला की तहरीर पर रवि, गोपी, सुरेंद्र और डोली निवासी मंडी किशन दास सराय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed