फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Why ASI is not getting Delhi's Jama Masjid repaired: Dr. Burke

एएसआई दिल्ली की जामा मस्जिद की मरम्मत क्यों नहीं करा रहा : डॉ. बर्क

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Why ASI is not getting Delhi's Jama Masjid repaired: Dr. Burke
संभल। सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने दिल्ली स्थित शाही जामा मस्जिद की मरम्मत का मामला सदन में उठाया है। उन्होंने एएसआई द्वारा जामा मस्जिद की मरम्मत न किए जाने पर सवाल उठाते हुए जल्द मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन

इस सिलसिले में सांसद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सांसद कह रहे हैं कि दिल्ली की जामा मस्जिद की हालत बेहद खराब और खस्ता है। वर्ष 1956 के बाद से 30 वर्षों तक एएसआई ने जामा मस्जिद की मरम्मत कराई थी, लेकिन अब नहीं कराई जा रही। जबकि बड़ा गुंबद और फ्लोर जर्जर हैं। ऐसे में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।
विज्ञापन

सांसद का कहना है कि जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अहमद बुखारी ने प्रधानमंत्री और एएसआई को पत्र भी लिखे हैं लेकिन इसके बाद भी मरम्मत नहीं की गई। जबकि साउथ में कई इबादतगाहों की मरम्मत एएसआई कराता है। सांसद ने आग्रह किया है कि सरकार एएसआई को आदेश करे कि जामा मस्जिद की मरम्मत कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed