फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   While overtaking, the tractor-trolley overturned by hitting the side of the roadways bus, jammed

ओवरटेक करते हुए रोडवेज बस में साइड मारकर पलटी ट्रैक्टर-ट्राली, जाम लगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
While overtaking, the tractor-trolley overturned by hitting the side of the roadways bus, jammed
चंदौसी में बाइपास रोड पर पलटी ट्रैक्टर ट्राली को हटाती जेसीबी। - फोटो : CHANDAUSI
बदायूं बाईपास पर गांव तारापुर के पास रोडवेज बस में ओवरटेक करते समय साइड मारकर भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। ट्राली की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक घायल हो गया। ट्रैक्टर चालक और मजदूरों ने रोडवेज चालक की पिटाई कर दी। जिससे बस के यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने भूसा हटवाया और करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाया। यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया। रोडवेज चालक ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पीतलनगरी डिपो की रोडवेज बस बदायूं से चंदौसी आ रही थी। चंदौसी में बदायूं बाईपास पर तारापुर के पास तेज गति में भूसे लदी ट्रैक्टर-ट्राली आई। ओवरटेक करते हुए रोडवेज बस में साइड मार दी। ट्रैक्टर-ट्राली की गति तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई और हाईवे पर भूसा फैल गया। ट्राली की चपेट में आकर सामने से आ रहे साइकिल सवार राजेंद्र सिंह निवासी साईंधाम कॉलोनी चंदौसी घायल हो गए। रोडवेज में करीब 55 यात्री सवार थे। अचानक झटका लगने पर बस में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक व मजदूरों ने रोडवेज के चालक शिवदेव निवासी बिसौली जनपद बदायूं को पकड़कर पीट दिया। मौके पर भीड़ जमा होती देखकर आरोपी ट्रैक्टर चालक व उसके साथी फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने पहुंचकर जेसीबी मंगवाकर भूसा हटवाया। बदायूं बाईपास मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। करीब एक घंटे के बाद भूसा, ट्रैक्टर ट्राली हटाने के बाद यातायात सामान्य हो सका। रोडवेज चालक ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी थी, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्राली के भूसे में बाइक सवार दो युवकों के दबे होने की सूचना से मचा हड़कंप
रोडवेज को टक्कर मारकर भूसे से लदी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। लोगों को लगा पलटी ट्राली के भूसे के नीचे बाइक सवार युवक दब गए। बाइक सवार के दबने की सूचना से लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत ही ट्राली का तिरपाल फड़वा दिया और जेसीबी से भूसा हटवाना शुरू कर दिया। स्थानीय लोग भी भूसा हटाने में जुट गए। पूरा भूसा हटाया दिया जिसमें कोई बाइक या युवक नहीं मिला। जिससे पुलिस व स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed