{"_id":"6247542903740c3d52419e4d","slug":"while-overtaking-the-roadways-bus-the-bike-fell-uncontrollably-one-died-sambhal-news-mbd4233677166","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस को ओवरटेक करते समय बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस को ओवरटेक करते समय बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, एक की मौत
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के चौधरी सराय में रोडवेज बस को ओवरटेक करते समय बाइक सवारों की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा सवार घायल हो गया। राहगीरों ने रोडवेज बस चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों को निजी अस्पताल पहुंचाया। राहगीरों के मुताबिक बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
शुक्रवार की रात 9.30 बजे करीब हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन स्थित लाल मस्जिद दरबार वाली गली निवासी हाफिज बिलाल अहमद(20)पुत्र अनवर खान अपने दोस्त मोहम्मद हस्सान के साथ बाइक पर सवार होकर संभल किसी काम से आ रहे थे। जैसे ही चौधरी सराय के नजदीक पहुंचे तो रोडवेज बस को ओवरटेक करते समय उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे बाइक चला रहे हाफिज बिलाल अहमद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मोहम्मद हस्सान गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों ने रोडवेज बस चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया और दोनों को राहगीरों व पुलिस ने निजी अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर पंकज लवानिया ने बताया कि रोडवेज बस के मुड़ने पर बाइक सवार दहशत में आ गए थे, जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।