फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   When the thief entered the house, the villager made a noise, caught a thief, thrashed him fiercely

मकान में घुसे चोर तो ग्रामीण ने मचाया शोर, एक चोर को पकड़कर, जमकर धुना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
When the thief entered the house, the villager made a noise, caught a thief, thrashed him fiercely
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव शनिवार को देर रात चोर मकान की दीवार कूदकर अंदर घुस गए। जाग होने पर शोर मचाया तो चोर भागने लगे। ग्रामीणों ने दौड़कर एक चोर को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस चोर को अपने साथ थाने ले गई।
विज्ञापन

गांव अकबरपुर गहरा निवासी भूकनपाल का मकान गांव के बाहरी छोर पर बना हुआ है। शनिवार की देर रात मकान की दीवार कूदकर अंदर घुस गए और कमरे में जाकर सामान दीवार के मकान के बाहर फेंक दिया। आहट होने पर भूकनपाल की आंख खुल गई और कमरे का दरवाजा खुला देख वह अंदर गया। कमरे में सामान बिखरा पड़ा देख उसने शोर मचा दिया।
विज्ञापन

शोर सुनकर अन्य ग्रामीण भी जाग गए और मौके की ओर दौड़े। शोर होने पर दोनों चोर भागने लगे। ग्रामीण भी चोरों के पीछे दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने दौड़कर एक चोर को धर दबोचा और उसकी जमकर धुनाई कर दी। जबकि दूसरा चोर भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस चोर को अपने साथ थाने ले गई। वहीं असमोली थाना इंस्पेक्टर डीके शर्मा का कहना है कि ग्रामीण की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। इसलिए शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed