फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   When the lover refused to marry, the girl reached the police station

Sambhal News: शादी करने से मुकरा प्रेमी तो कोतवाली पहुंची युवती

Tue, 05 Nov 2024 03:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 05 Nov 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
When the lover refused to marry, the girl reached the police station
चंदौसी (संभल)। नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती सोमवार को कोतवाली पहुंची और प्रेमी पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप लगाया। कहा कि बाद में प्रेमी युवक शादी से मुकर गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुला लिया। शाम तक दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चलता रहा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने बताया कि शहर के एक युवक से बीते डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इस दौरान प्रेमी ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। साथ ही जिंदगी भर साथ निभाने की कसमें खाईं। लेकिन अब युवक शादी से इन्कार कर दिया। सोमवार को युवती ने कोतवाली पुलिस से प्रेमी युवक से शादी कराने की गुहार लगाई। कहा कि अगर युवक शादी नहीं करेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने तुरंत युवक के परिजनों को कोतवाली बुला लिया। यहां दोनों पक्षों में समझौता के लिए शाम तक वार्ता होती रही। प्रेमी युगल एक ही समुदाय से जुड़े हैं। प्रभारी निरीक्षक नीतू देवी ने बताया कि दोनों पक्षों में शादी को लेकर वार्ता चल रही है। समझौता न होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed