{"_id":"613bb0048ebc3e01e45bb580","slug":"when-the-father-did-not-give-money-for-liquor-the-son-beat-up-and-locked-him-in-the-room-for-two-days-sambhal-news-mbd4022174150","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के लिए पिता ने रुपये नहीं दिए तो बेटे ने मारपीट कर दो दिनों तक कमरे में किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के लिए पिता ने रुपये नहीं दिए तो बेटे ने मारपीट कर दो दिनों तक कमरे में किया बंद
विज्ञापन
संभल। शराब के लिए पैसे नहीं देने पर बेटे ने अपने पिता के साथ मारपीट की और उनको कमरे में बंद करके ताला लगा दिया। उसने दो दिनों तक अपने बुजुर्ग पिता को पानी तक नहीं दिया। भूख-प्यास से बुजुर्ग की हालत बिगड़ गई। उसके बुजुर्ग पिता कमरे से बाहर निकालने की गुहार लगाते रहे, लेकिन बेटे का दिल नहीं पसीजा। बुजुर्ग का छोटा बेटा दो दिन के बाद जब रिश्तेदारी से लौटा तो उसने कमरे का ताला तोड़कर अपने पिता को कमरे से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दे दी। बुजुर्ग को सीएचसी में भर्ती कराया गया। आरोपी के खिलाफ उसके भाई ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव हिरौनी निवासी बहादुर (62) खेती-किसानी करते हैं। उनके दो बेटे हैं। घर में पिता-पुत्र ही रहते हैं। बहादुर के मुताबिक उनका बड़ा बेटा शराब का आदि है। शराब के लिए पैसे नहीं देने पर वह अक्सर मारपीट करता है। गुरुवार को उनका छोटा बेटा नेत्रपाल रिश्तेदारी में चला गया था। इसके बाद बड़े बेटे मुकेश ने अपने पिता से शराब के लिए पैसे मांगे। बहादुर ने पैसे देने से इनकार कर दिया।
इस पर मुकेश ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मुकेश ने अपने बुजुर्ग पिता के साथ मारपीट करने के बाद उनको कमरे में बंद करके ताला लगा दिया। पिता बेटे से कमरे से बाहर निकालने की गुहार लगाते रहे, लेकिन उसका दिल नहीं पसीजा। उसने अपने पिता को दो दिनों तक ना तो कुछ खाने के लिए दिया और ना ही पीने के लिए पानी। दो दिनों तक खाने-पीने के लिए कुछ नहीं मिलने से बुजुर्ग की हालत बिगड़ गई। शुक्रवार को जब बुजुर्ग का छोटा बेटा नेत्रपाल रिश्तेदारी से लौटा तो उसने कमरे का ताला तोड़कर अपने पिता को बाहर निकाला। उसने कमरा खोला तो अंदर का नजारा देखकर वह हैरान रह गया।
विज्ञापन
उसके पिता डरे सहमे से एक कोने में बैठे हुए थे। भूख-प्यास के चलते उनकी स्थिति खराब हो चुकी थी। इसके बाद नेत्रपाल ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची ने बहादुर और उनके बेटे नेत्रपाल से बात की। इस दौरान आरोपी घर से भाग गया था। पुलिस ने बुजुर्ग को सीएचसी में भर्ती कराया है, जहां उनकी स्थिति पहले से बेहतर बताई जा रही है।
नेत्रपाल ने अपने बड़े भाई के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। रजपुरा थाने के इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया बुजुर्ग को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। मामले में तहरीर मिल गई है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।