फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   What to say about those who are Taliban supporters: Suresh Rana

जो तालिबान समर्थक हैं, उनके बारे में क्या बोलना : सुरेश राणा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
What to say about those who are Taliban supporters: Suresh Rana
संभल। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने मीडिया से रूबरू होते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। किसी नेता का नाम लिए बगैर कहा कि जो वंदे मातरम का विरोध करते हों, राष्ट्रगान नहीं गा सकते और तालिबान का समर्थन करते हैं, उनके बारे में क्या बोलना। सपा मुखिया अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने कोरोना से बचाव की वैक्सीन का विरोध किया था और वैक्सीन नहीं लगवाने का बयान दिया था। उस बयान के चलते कितने लोगों की जान चली गई। उन्हें जनता के बीच आकर माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को कैबिनेट मत्री सुरेश राणा संभल जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे थे। बैठक के बाद सुरेश राणा मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि चार वर्ष में भाजपा ने जितना गन्ना किसानों का भुगतान किया है उतना आजादी के बाद कभी नहीं हुआ। सपा के कार्यकाल में पांच वर्ष का भुगतान बकाया था। गन्ना मिल बंद कर दी गई थीं।
विज्ञापन

भाजपा सरकार आते ही ऐसे सभी मिल खुलवाए गए और इस वर्ष का जो 20 प्रतिशत भुगतान बचा है वह भी सीजन शुरू होने से पहले करा दिया जाएगा। इसी दौरान मंत्री ने सपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि ऐसी पार्टी जिसमें वंदे मातरम का विरोध किया जाता हो, राष्ट्रगान का अपमान और तालिबान का समर्थन करते हैं, ऐसी पार्टी की क्या बात करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मंत्री ने संभल के सपा विधायक पर भी निशाना साधा। कहा कि अभी संभल में होकर आया हूं। कितना विकास कराया है दिखाई दे रहा है। सड़कें भी भाजपा सरकार में बनी हैं। कहा कि भाजपा सरकार में अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को भी योजना का लाभ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed