{"_id":"64cabb6279bb848b7f0f2d14","slug":"welders-dead-body-found-hanging-from-a-tree-sambhal-news-c-275-1-smbd1031-1319-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पेड़ के सहारे फंदे से लटका मिला वेल्डर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पेड़ के सहारे फंदे से लटका मिला वेल्डर का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौंधन। कैलादेवी थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत पर धान की सिंचाई करने गए वेल्डर ने पेड़ के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह होने पर उसके पिता व खेतों पर काम कर रहे लोगों ने शव लटका हुआ देखा तो नीचे उतारा गया। पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया है।
26 वर्षीय युवक गांव में ही एक लोहे के शटर व चेंबर बनाने की दुकान पर वेल्डर का काम करता था। मंगलवार की रात भी उसने एक स्कूल में टीनशेड पर वेल्डिंग का कार्य किया। उसके बाद घर पहुंचा और फिर पिता के साथ धान की सिंचाई करने के लिए खेत पर चला गया।
देर रात पिता के सो जाने के बाद उसने खेत में ही पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सुबह होने पर पिता ने बेटे को तलाश किया। कुछ देर बाद अन्य लोगों ने भी शव को पेड़ पर लटके देखा तो उनके होश उड़ गए। जानकारी के बाद ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। शव को घर लाया गया। शव देख पत्नी व परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक की दो मासूम बेटी है। थाना प्रभारी लोकेंद्र त्यागी का कहना है कि उन्हें कोई सूचना या तहरीर नहीं दी गई है।