फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Wedding bells will ring from 14th, shopping picks up for wedding

Sambhal News: 14 से गूंजेगी शहनाई, सहालग को लेकर खरीदारी तेज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Wedding bells will ring from 14th, shopping picks up for wedding
चंदौसी। अब 14 अप्रैल से सहालग की शुरुआत हो जाएगी। चारों ओर शादियों की शहनाई सुनाई देगी। 14 अप्रैल से लेकर आठ जून तक विवाह के शुभ मुहूर्त होंगे। वहीं सहालग की तैयारियों को लेकर बाजार भी सजने लगा है। शहर के लगभग सभी मैरिज हॉल, फार्म हाउस सहित अन्य विवाह स्थल बुक होने शुरू हो गए हैं। वहीं सराफा, कपड़े की दुकान सहित ब्यूटी पार्लर की दुकानों पर चहल पहल बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिला सत्संग प्रमुख आचार्य ऋतुपर्ण ने बताया कि अप्रैल माह में विवाह के लिए 14, 16, 18, 19, 20, 21, 26, 29, 30 अप्रैल में नौ दिन शुभ मुहूर्त होंगे।
वहीं मई माह में 1, 5, 6, 8, 9, 10, 14, 15, 17, 18, 22, 23, 28 मई को शुभ मुहूर्त होंगे। इसके अलावा जून महीने में 1, 2, 5, 6, 7, 8 जून को विवाह का मुहूर्त होगा। इसके बाद आठ जून से गुरु अस्त हो जाएगा। जिसके कारण विवाह के मुहूर्त नहीं होंगे। इसके बाद नवंबर माह से सहालग शुरू होंगे।
विज्ञापन

सहालग को लेकर नगर के गेस्ट हाउस, फार्म हाउस सहित अन्य विवाह स्थल भी बुक हो चुके हैं। इसके अलावा बैंड-बाजा, ब्यूटी पार्लर, स्टेज सजाने वाले और कैमरामैन की भी बुकिंग की जा रही है। शहर के मुख्य बाजारों में भी सहालग को लेकर कपड़े व इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों की दुकानों पर रौनक होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed