फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   We will file a petition in the court against the Waqf Amendment Act: Javed

वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ कोर्ट में दायर करेंगे याचिका : जव्वाद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
We will file a petition in the court against the Waqf Amendment Act: Javed
मौलाना कल्बे जव्वाद। - फोटो : मौलाना कल्बे जव्वाद।
सिरसी(संभल)। शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक संविधान के खिलाफ है, इसे सरकार को वापस लेना चाहिए। इसके खिलाफ हम भी याचिका दायर करेंगे। शिया धर्मगुरु ने इससे पहले सिरसी के मोहल्ला मुंशियान में इमाम बारगाह हजरत अब्बास में मजलिस को भी खिताब किया।
विज्ञापन

मजलिस के बाद पत्रकारों को बताया कि संसद में वक्फ संशोधन कानून पास होने से औकाफ को बहुत नुकसान पहुंचेगा। जिसमें हर चीज के कागज मांगे जा रहे हैं। बहुत से हमारी पुरानी मस्जिदें और इमामबाड़े हैं, उनके कागज कहां से लाए जाएंगे। सारी मेहरबानी हम मुसलमानों पर ही क्यों हो रही है। आप दूसरी इबादतगाहों के कागज क्यों नहीं मांग रहे हैं। 20 साल के अंदर करीब पांच सौ मंदिर बन गए, उनके कागज नहीं मांगे जा रहे हैं। हमारी पांच सौ साल पुरानी मस्जिद के कागज मांगे जा रहे हैं। इतनी पुरानी मस्जिद के कागज कहां मिल जाएंगे। यह बहुत बड़ा धोखा किया गया है। यह हमारे औकाफ को बर्बाद करने के लिए खेल रचा गया।
विज्ञापन

कहा कि सरकार ने हमारे अच्छे काम भी किए हैं। तीन तलाक के मसले को हल किया है। कहा कि यह बिल दूध में पड़ी हुई मक्खी की तरह है, जिससे पूरा दूध फेंक दिया जाता है। सारे पुराने अच्छे काम सब फेल होते जा रहे हैं। मौलाना ने बताया कि केरल की चौदह सौ साल पुरानी मस्जिद के कागज कहा से लाएंगे। लखनऊ का बड़ा इमामबाड़ा जो 250 साल पुराना है, उसके कागज कहां मिलेंगे। यह एक बहाना है मुसलमानों को परेशान करने के लिए। बिल को वापस लिया जाना चाहिए। इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर हो गई है। हम भी याचिका दायर करेंगे, यह संविधान के बिल्कुल खिलाफ है, इसने हमारा गला दबा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed