फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   We were conducting a survey, the situation was out of control: Vishnu Shankar Jain

हम सर्वे कर रहे थे, स्थिति नियंत्रण से बाहर थी : विष्णु शंकर जैन

Sat, 01 Mar 2025 01:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 01 Mar 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
We were conducting a survey, the situation was out of control: Vishnu Shankar Jain

विज्ञापन
संभल।
19 नवंबर को सर्वे पूरा नहीं हुआ था इसलिए 24 नवंबर को सर्वे करने पहुंचे, हमने फायरिंग की आवाज सुनी, स्थिति नियंत्रण से बाहर थी। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर स्थिति को संभाला। हम सर्वे के बाद टीम के साथ पुलिस की निगरानी में कोतवाली तक पहुंचे। यह बयान अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने न्यायिक जांच आयोग के सामने दर्ज कराए हैं।
बयान दर्ज कराकर बाहर आए अधिवक्ता ने पत्रकारों से बताया कि पहले दिन यानी 19 नवंबर को सर्वे पूरा नहीं हुआ था। कोर्ट कमिश्नर ने इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद ही 24 नवंबर को फिर से सर्वे के लिए पहुंचे थे लेकिन उपद्रवियों ने बवाल कर दिया। हम सर्वे कर रहे थे तो फायरिंग की आवाज आ रही थी। आगजनी करने पर धुआं आसमान में दिख रहा था। करीब तीन घंटे तक सर्वे कर हम किसी तरह बाहर निकले और कोतवाली पहुंचे। जय श्री राम के नारेबाजी लगाने के आरोप पर उन्होंने कहा कि ऐसा कोई साक्ष्य किसी के पास हो जिसमें मेरे द्वारा नारेबाजी की गई है तो वह दिखाया जाए। पुलिस की सुरक्षा में पहुंचे थे और पुलिस की सुरक्षा में निकले थे। यह आरोप पूरी तरह गलत लगाया गया है।
विज्ञापन

कहा कि जामा मस्जिद कमेटी रंगाई-पुताई की अनुमति इसलिए मांग रही है जिससे मंदिर के साक्ष्य मिटाए जा सकें। लेकिन हाईकोर्ट ने एएसआई की टीम के सर्वे की रिपोर्ट को माना है।जिसमें कहा गया है कि रंगाई-पुताई की जरूरत नहीं है। इससे पूरे हिंदू समाज में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed