फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   We have sung the praises of New India to the world...

Sambhal News: दुनिया को नए भारत का यश गान सुनाया है हमने...

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
We have sung the praises of New India to the world...
बहजोई में कवि सम्मेलन में रचनाएं सुनाते कवि। - फोटो : बहजोई में कवि सम्मेलन में रचनाएं सुनाते कवि।
बहजोई(संभल)। दुनिया को नए भारत का यश गान सुनाया है हमने तथा नारी को रक्षा को गिद्ध भी युद्ध आदि एक से बढ़कर एक कविताएं सुनाकर कवियों ने श्रोताओं को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। मौका था पुराना बाजार की श्री रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित श्रीरामलीला के मंच पर हुए अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का। शनिवार को रात करीब आठ बजे कवि सम्मेलन की शुरुआत माता सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप जलाकर की गई। बाद में सरस्वती वंदना हुई। सबसे पहले गाजियाबाद से आए कवि मोहित शौर्य ने अपनी रचना दुनिया को नए भारत का यशगान सुनाया है हमने, दुश्मन के घर में घुसकर ही जश्न मनाया है हमने। धर्म पूछकर बहनों का सिंदूर मिटाया था तुमने, उसी मिटे सिंदूर को ही बारूद बनाया है हमने सुनाकर श्रोताओं में जोश भर दिया।
विज्ञापन

वहीं, मेरठ से आईं कवि तुषा शर्मा ने वक्त के साथ जो मुश्किल कोई टल जाएगी, इसका मतलब नहीं तकदीर बदल जाएगी सोचकर आप अगर देंगे मोहब्बत का जवाब, इतने अरसे में तो दुनिया ही बदल जाएगी सुनाकर श्रोताओं को आकर्षित किया।
विज्ञापन

वाराणसी से आए कवि डॉ. अनिल चौबे ने नारी की रक्षा को गिद्ध भी युद्ध, जहां निज शक्ति यथा करते हैं। सेतु बना करके नल नील, शुरू जहां सेतु प्रथा करते हैं। औषधि ला हनुमान जहां रघुवीर की दूर व्यथा करते हैं, धन्य है भारत देश जहां पर काग भी रामकथा करते हैं सुनाई। हाथरस से कवि पदम अलबेला ने किसको पता है किसकी कितनी उम्र पड़ी है, यह जिंदगी मौत से बेखौफ लड़ी है। प्लेटफॉर्म वो परलोक का खाली नहीं अभी, मेरी जिंदगी की ट्रेन आउटर पर खड़ी है श्रोताओं को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा दिल्ली से आए सुनहरी लाल तुरंत ने अपनी रचना, अबकी बार लंकापति रावण को अद्भुत संहार दिया, विजयादशमी को वर्षा के पानी से ही तार दिया। परखच्चे उड़ गए, राम के आग लगाने से पहले, इंद्रजीत के पापाजी को, इंद्रदेव ने मार दिया सुनाकर तालियां बटोरीं।
इस बीच संचालन करते हुए स्थानीय कवि व शिक्षक डॉ. सौरभ कांत शर्मा ने हों राष्ट्रवाद के सब नायक मां का भगवा परिधान रहे। और दसों दिशाओं में गूंजित यह वंदे मातरम् गान रहे। समवेत स्वर में राष्ट्रगीत की अधरों पर जब लय होगी। देश बनेगा विश्वगुरु तब भारत मां को जय होगी सुनाकर श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के जिला अध्यक्ष हरेन्द्र कुमार रिंकू, भाजपा नेता विकास वार्ष्णेय, रूपक वार्ष्णेय तथा आयोजकों में संरक्षक कपिल गुप्ता व अजय तंबाकू, अध्यक्ष कपिल मोबाइल, तनुज गुरू, भुवनेश कुमार शरद, कुशांक कुमार कन्नू व अनुज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed