फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Waterlogging at places due to heavy rain, life affected

झमाझम बारिश से जगह-जगह जलभराव, जनजीवन प्रभावित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging at places due to heavy rain, life affected
Waterlogging at places due to heavy rain, life affected - फोटो : CHANDAUSI
बृहस्पतिवार की सुबह हुई झमाझम बारिश से जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बच्चे भी जलभराव से होते हुए बारिश में भीगते हुए स्कूल पहुंचे। वहीं फव्वारा चौक के पास जर्जर मकान का छज्जा गिर गया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा बच गया। सुबह करीब साढ़े आठ बजे तक 8.5 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। संभल में बूंदाबांदी रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह करीब पौने सात बजे शुरू हुई बारिश नौ बजे तक जारी रही जिससे शहर की प्रमुख सड़कों पर जलभराव हो गया। जगह-जगह जलभराव से जनजीवन प्रभावित बना रहा। बारिश होने से स्टेशन रोड, मुंसिफ रोड, शक्ति नगर, विकास नगर, पंचशील कॉलोनी, गोशाला रोड, आवास विकास कॉलोनी, संभल गेट, सीता रोड, बिसौली गेट, जारई गेट, सीकरी गेट, सुभाष रोड, गणेश कॉलोनी आदि स्थानों पर जलभराव हो गया। लोग गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर हुए। बारिश बंद होने के डेढ़ घंटे बाद सड़कों से पानी हटने पर गंदगी व्याप्त हो गई जिससे दुर्गंध आने से दुकानदार व राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि नगर पालिका द्वारा नालों की तली झाड़ सफाई न कराने पर सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। वहीं फव्वारा चौक के पास जर्जर मकान का छज्जा बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के समय छज्जे के नीचे कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed