फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Water Supply Halted for Three Days; Crisis Deepens in Several Neighborhoods

Sambhal News: तीन दिन से पानी की आपूर्ति ठप, कई मोहल्लों में गहराया संकट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Water Supply Halted for Three Days; Crisis Deepens in Several Neighborhoods
चंदौसी। वार्ड 22 के कई मोहल्लों में पिछले तीन दिनों से पानी की सप्लाई ठप पड़ी है। मोहल्ला गोपाल, शेखियान, दर्जियान, डिस्पेंसरी रोड, धोबियान और खुर्जा गेट के लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। सप्लाई बाधित होने से घरों का कामकाज प्रभावित हो रहा है और लोगों को रोजमर्रा के कार्य निपटाने में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

सुबह-शाम पानी न आने से दिक्कत और बढ़ गई है। स्थानीय लोग लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो सका है। पानी की समस्या को लेकर लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला गोपाल, शेखियान, दर्जियान, डिस्पेंसरी रोड, धोबियान और खुर्जा गेट में पानी की सप्लाई ठप होने से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। अप्रैल की तेज गर्मी में पानी की किल्लत ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं को उठानी पड़ रही है, जिन्हें घरेलू कामकाज के लिए पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। सुबह और शाम के समय स्थिति और गंभीर हो जाती है, जब पानी की जरूरत सबसे अधिक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई घरों में पानी के टैंक खाली हो चुके हैं, जिससे लोग मजबूरी में घरों के बाहर लगे इंडिया मार्का हैंडपंपों से पानी भरने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि तीन दिन से पेयजल सप्लाई बाधित है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक समस्या का समाधान नहीं कर सका है। कई बार शिकायत करने के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द पानी की सप्लाई बहाल नहीं की गई तो वे प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

..............................
वार्ड के लोग बोले
तीन दिन से पानी नहीं आ रहा है, जिससे घर का सारा काम प्रभावित हो गया है। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही।
पराग अग्रवाल, स्थानीय निवासी
.................

सुबह से पानी आने का इंतजार करना पड़ता है, लेकिन सप्लाई न होने से मायूस होना पड़ रहा है। गर्मी में परेशानी और बढ़ गई है।
कृष्णा शर्मा, स्थानीय निवासी
.....................................
गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत से हालात और खराब हो गए हैं, बच्चों और बुजुर्गों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।”
प्रदीप कुमार, स्थानीय निवासी
.......................

सुबह से लोग पानी आने की उम्मीद में इंतजार करते रहते हैं, लेकिन सप्लाई न होने से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है।
भूपेंद्र सिंह, स्थानीय निवासी
--------------



खुर्जा गेट के नजदीक मोहल्ला लोधियान में पुरानी व नई पाइप लाइन खराब हो गई थी, जिसकी मरम्मत का कार्य दो दिन से चल रहा है। कार्य लगभग पूरा हो चुका है। मंगलवार की सुबह से पानी की आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।



धर्मराज राम, ईओ चंदौसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed