फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Water released from Narora barrage, no danger, surveillance continues

नरौरा बैराज से रूटीन का पानी डिस्चार्ज, खतरा नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Water released from Narora barrage, no danger, surveillance continues
संभल। उत्तराखंड प्राकृतिक आपदा के बाद जिले में गंगा किनारे के जुनावई, गुन्नौर, गवां समेत बाढ़ आशंकित गांवों में अभी अलर्ट है। मंगलवार को नरौरा बैराज से 4042 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। गंगा में पानी का प्रवाह सामान्य होने पर बाढ़ का खतरा नहीं है, इसके बावजूद निगरानी बरकरार है।
विज्ञापन

रविवार को उत्तराखंड में आई आपदा के बाद जिले में बाढ़ आशंकित क्षेत्रों में हाई अलर्ट घोषित गया है। मंगलवार को नायब तहसीलदार गुन्नौर ने क्षेत्र कर दौरा किया। मंगलवार को नरौरा बैराज से 4042 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बैराज से पानी डिस्चार्ज की यह सामान्य स्थिति है। रोजाना लगभग इतना पानी ही छोड़ा जाता है। नदी के प्रवाह बढ़ने की सूचना प्रशासन के पास नहीं है। इसके बावजूद प्रशासन अलर्ट है। जुनावई, गुन्नौर, गवां क्षेत्रों में छह बाढ़ चौकी हैं तथा आठ बाढ़ आश्रय स्थल बनाए गए हैं। सभी आश्रय स्थलों पर एक-एक नोडल अधिकारी, एक लेखपाल, एक सचिव तैनात है। मंगलवार को भी टीम क्षेत्रों में घूमकर लोगों को आपदा से बचाव के बारे में जानकारी देती रही।
विज्ञापन

सामान्य तरीके से बीता दिन, लोग लगे रहे अपनी दिनचर्या में
मंगलवार को बाढ़ आशंकित गांव रघुपुर पुख्ता, बझांगी, तोतापुर, उदिया नगला, मेंगरा, सालिंग की मड़ैया, नरूपुरा में लोगों की गतिविधि सामान्य रही। लोग खेतों में अपनी दिनचर्या में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा में जलस्तर सामान्य है। बाढ़ की आशंका नहीं है। फिर अलर्ट है। सभी टीमें अपने-अपने स्थानों पर तैनात हैं। दस फरवरी तक निगरानी बरकरार रहेगी।
प्रेमचंद्र, एसडीएम गुन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed