फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   water of lakhauri in sambhal so poluted

...यहां पानी पीने से भी लगता है डर

Wed, 08 Mar 2017 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Wed, 08 Mar 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
water of lakhauri in sambhal so poluted
cold watere
लखौरी जलालपुर और ओबरी गांव में प्रदूषित पानी बीमारी और मौत की वजह बन रहा है। अब लोग उबालकर और छानकार पानी पीते हैं। तमाम लोग बीमार पड़ रहे हैं। कुछ अपनी जान भी गवां चुके हैं। लोगों ने स्वच्छ पेयजल पड़ोसियों और सरकारी हैंडपंप से लेना शुरू किया है, लेकिन कुछ स्थानों पर विकल्प नहीं हैं। वहां पर मुश्किल ज्यादा है। ऐसे में लोग चाहते हैं कि स्वच्छ पानी मिले ओर लोग रोग मुक्त रहें।
विज्ञापन


लखौरी जलालपुर की आबादी चार हजार है। 80-85 फुट तक पानी साफ नहीं है। जिन लोगों ने सबमर्सिबल लगवा लिए हैं, उन्हें 150 फुट की गहराई पर साफ पानी मिलता है। गांव में दस-बारह संपन्न लोगों ने गहरे बोरिंग कर पंप लगवाए हैं। 
विज्ञापन


वे अपने पड़ोसियों को भी पीने का पानी दे देते हैं, लेकिन सैकड़ों लोग ऐसे हैं, जो पानी मांग कर नहीं लेते। ऐसे लोग अपने घरों के हैंडपंपों का पानी उबालकर पी रहे हैं। गांव के लोग बीमारी के भय में हैं। जब किसी के कैंसर पीड़ित होने का पता लगता है कि लोगों के चेहरे पर उदासी छा जाती है। अब स्थिति यह है अगर किसी के हल्का सा दर्द होता है, तो लोग ऐसे दौड़कर अस्पताल जाते हैं, जैसे उसे भी कैंसर हुआ हो।     
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर पानी में हैवी मेटल्स हैं, तो फैल सकता है कैंसर 
संभल। नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डा. प्रवेंद्र सिंह ने कहा कि पानी में अगर हैवी मेटल्स ज्यादा हैं, तो कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां पनपती हैं। उनके मुताबिक पानी में मरकरी और कैडमियम की अधिक मात्रा से कैंसर फैल सकता है।  


यदि पानी में कीटाणु हैं तो डायरिया, इंटेस्टाइन इंफेक्शन, पीलिया होने का खतरा रहता है। कीटाणु मारने के लिए पानी उबाल कर पिएं, लेकिन यदि पानी में किसी तरह के केमिकल की मिलावट आ रही है तो किडनी और लीवर के साथ साथ दिमाग की नसों पर असर पड़ता है। केमिकल युक्त पानी से परहेज करना ही उचित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed