{"_id":"5793cd264f1c1ba07cc4c39e","slug":"water-logging-in-sambhal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलजमाव-गंदगी से संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलजमाव-गंदगी से संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ा
अमर उजाला/ ब्यूरोसंभल
Updated Sun, 24 Jul 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
संभल के मंडी किशनदास सराय की सड़क पर भरा पानी और गंदगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संभल में बारिश के साथ क्षेत्र में संक्रामक रोग से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ रही है। कारण जगह-जगह जलजमाव और कूड़े के पड़े ढेर हैं।
नगर के मंडी किशनदास सराय और शेरखां सराय मोहल्ले में अमर उजाला की टीम ने शनिवार को दौरा किया तो दयनीय हालत देखने को मिली। दस में तीन परिवारों में कोई न कोई बीमार था। एक ही गली में आठ- दस बीमारों की सूची बन गई। परिवार का एक सदस्य बीमारी से उठता तब तक दूसरा सदस्य बीमार हो जाता है। हालात अच्छे नहीं है। किसी को वायरल बुखार था तो कोई उल्टी- दस्त से पीड़ित है। असल में यह दोनों मोहल्ले ऐसे हैं जहां जल निकासी के इंतजाम नहीं है। सड़क पर पानी है।
कुछ स्थानों पर तो घरों के चौतरफा पानी है। वहीं एक स्थान पर लोगों का आना दुश्वार है। इसके अलावा आलमसराय में सेंट मेरी स्कूल के सामने, कागजीसराय में मस्जिद के पास, बाजारगंज, नाला मोहल्ला में हाइवे और नखासा पुलिस चौकी के पास जलजमाव की स्थिति बनी हुई है।