फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Water filled up to knees in many areas of Sambhal

Sambhal News: संभल में कई इलाकों में घुटनों तक भरा पानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Water filled up to knees in many areas of Sambhal
संभल के मोहल्ला हौज भदेसराय में हुआ जलभराव। संवाद
संभल। रविवार को देररात से शुरू हुई बारिश सोमवार को शाम तक होती रही। बारिश से लोगों को राहत तो मिली लेकिन आफत ज्यादा रही। कई क्षेत्रों में जलभराव होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लगातार बारिश होने को लेकर धान और गन्ना की फसल को नुकसान की आशंका को लेकर किसानों में मायूसी का माहौल बन गया।
विज्ञापन

संभल में रविवार को देररात से ही मौसम का मिजाज बदल गया और बारिश शुरू हो गई। सोमवार को सुबह जब लोग उठे तो बारिश हो रही थी। नौकरीपेशा लोगों ने तैयार होने के बाद कामकाज वाले स्थानों का रुख किया। बच्चों और युवाओं ने बारिश में नहाकर आनंद लिया। समय बढ़ा लेकिन बारिश नहीं रुकी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में बारिश का पानी भर गया। मरीजों और तीमारदारों को दुश्वारियों से जूझना पड़ा। रोडवेज बस अड्डा परिसर में जलभराव होने से यात्रियों को परेशानी हुई। मोहल्ला दीपा सराय, बल्ले की पुलिया मार्ग, खग्गू सराय रोड, भूरे शाह रोड, तुर्तीपुर इल्हा, हौज भदेसराय, आर्य समाज रोड पर जलभराव होने की वजह से लोग परेशान दिखे। हयातनगर में उम्मेदराय इंटर कॉलेज के पीछे और शाहजीपुरा मार्ग पर भी जलभराव हुआ। आलम यह रहा कि शाम तक रिमझिम बारिश होती रही। ­
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed