फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Water filled at the protest site, teachers swept it.

Sambhal News: धरनास्थल पर भरा पानी, शिक्षकों ने लगाई झाड़ू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Water filled at the protest site, teachers swept it.
संभल के चंदौसी ​स्थित गांधी पार्क में बारिश होने के बाद धरना स्थल पर भरे पानी में गांधी व शास्त
चंदौसी। ऑफलाइन स्थानांतरण की मांग को लेकर प्रदेश भर के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों का धरना प्रदर्शन में आठवें दिन बृहस्पतिवार को बारिश के बीच भी जारी रहा। दोपहर को हुई बारिश से नगर पालिका परिसर स्थित गांधी पार्क में धरना स्थल पर पानी भर गया। इससे शिक्षक-शिक्षिकाओं को परेशानी हुई।
विज्ञापन

शिक्षकों ने गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती के उपलक्ष्य में धरना स्थल और आसपास झाडू लगा कर साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। वहीं शिक्षक धरना स्थल पर भरे बारिश के पानी के बीच कुर्सियों पर बैठकर रात गुजारने के लिए मजबूर हुए।
विज्ञापन

ऑफलाइन स्थानांतरण की मांग को लेकर प्रदेश के अधिकांश जनपदों से आए अशासकीय विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं 25 सितंबर से धरना दे रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी के आवास के सामने उनके कार्यालय से धरना मंगलवार की शाम गांधी पार्क में शिफ्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो अक्टूबर दिन बृहस्पतिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर ऑफलाइन स्थानांतरण संघर्ष समिति के अध्यक्ष शुभेंद्र शरण त्रिपाठी ने गांधी पार्क परिसर में झाडू लगाई तो अन्य शिक्षक भी आ गए। शिक्षकों ने परिसर में झाडू लगा कर साफ सफाई कर स्वच्छता और गांधी गिरी का संदेश दिया।
अभी शिक्षक टेंट के नीचे धरने पर बैठे ही थे कि दोपहर दो बजे करीब तेज हवा के साथ करीब एक घंटे झमाझम बारिश हुई। इससे टेंट से पानी टपकने लगा और धरना स्थल पर जलभराव हो गया। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पालिका के भवन में पहुंच कर खुद को सुरक्षित किया। बारिश बंद होने के बाद भी धरना स्थल परिसर में बारिश का पानी भरा रहा।
इससे रात में शिक्षक कुर्सियों पर बैठ कर जहां तहां टहल कर रात बिताने को मजबूर हुए। वहीं बृहस्पतिवार से समिति के अध्यक्ष शुभेंद्र शरण त्रिपाठी उपवास पर हैं। वहीं महामंत्री भगवती प्रसाद त्यागी ने बताया कि वह भी बिना अन्न के रह रहे हैं।

जब तक सूची जारी नहीं होगी तब तक अन्य ग्रहण नहीं करेंगे। अध्यक्ष और महामंत्री फल और नींबू पानी लेते रहेंगे। मुख्यमंत्री जी से विनम्र अनुरोध है कि हमारे इस मामले का संज्ञान लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed