{"_id":"61a91666a640ae79416aa1e7","slug":"watchman-dies-after-bike-collides-with-roadside-electric-pole-chandausi-news-mbd411362787","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से बाइक टकराने पर चौकीदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से बाइक टकराने पर चौकीदार की मौत
विज्ञापन
कुढ़फतेहगढ़। थाना क्षेत्र के शाहबाद-छाबड़ा मार्ग पर गांव धनुपुरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय के निकट मोड़ पर लगे विद्युत पोल से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक चालक की मौत घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक थाना कुढ़फतेहगढ़ में चौकीदार के पद पर कार्यरत था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जबकि बाइक के पीछे बैठा युवक चोटिल हो गया।
गांव छाबड़ा निवासी सोहन लाल (40) पुत्र फजल वाल्मीकि थाना कुढ़फतेहगढ़ में चौकीदार के बाद पर तैनात था। गुरुवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे रामपुर जनपद के थाना शाहबाद के गांव करेथी से सोहन लाल वाल्मीकि अपने परिवार के मोनू के साथ बाइक से घर लौट रहा था। बाइक सवार जब थाना क्षेत्र के गांव धनुपुरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय के पास मोड़ पर पहुंचे तो तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गई।
हादसे के दौरान सोहन लाल का सिर विद्युत पोल में लगने में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा मोनू चोटिल हो गया। मोनू ने घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया और वह घटनास्थल जा पहुंचे। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक की पत्नी रीना व मां चमन देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
हेलमेट लगा होता तो बच सकती थी जान
कुढ़फतेहगढ़। गुरुवार की सुबह सोहन लाल की बाइक सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकराने से मौत हो गई। घटना के समय सोहन लाल हेलमेट नहीं लगाए था। अगर बाइक चालक के हेलमेट लगा होता है तो उसकी जान बच सकती थी। क्योंकि सोहन लाल के सिर में ही ज्यादा चोट आई है।