फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Warrant will be issued for 91 accused of the riot

Sambhal News: बवाल के 91 आरोपियों का जारी होगा वारंट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Warrant will be issued for 91 accused of the riot
संभल। 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में शामिल उपद्रवियों की धरपकड़ के लिए पुलिस का लगातार अभियान चल रहा है। 51 आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। कई संदिग्धों से पूछताछ चल रही है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि 91 उपद्रवी ऐसे हैं जिनके नाम के साथ पते की भी जानकारी पुलिस को है। आरोपी भागे हुए हैं। इन आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी कराया जाएगा। यदि वारंट की अवधि में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो इनाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि दाऊद इब्राहिम और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में रहने वाले शारिक साटा पर बवाल की साजिश रचने और पाकिस्तानी और अमेरिकी कारतूस पहुंचाने का शक है।
विज्ञापन

इस मामले में छानबीन की जा रही है। एसपी ने बताया कि 91 आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी कराया जाएगा। यह वह आरोपी हैं जो पहचान में आ चुके हैं और नाम के साथ पते की भी जानकारी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि बटला हाउस से भी बवाल का कनेक्शन मिला है। एक आरोपी को 23 दिसंबर को बटला हाउस से गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य कितने आरोपी बटला हाउस क्षेत्र में छिपे हैं इसकी सुरागकशी कराई जा रही है।

मालूम हो 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान बवाल हुआ था। जामा मस्जिद के नजदीक पांच आम लोगाें की जान भी चली गई थी।
इसके बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाया तो नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा में पुलिस पर पत्थरबाजी और फायरिंग की गई थी। इन तीनों स्थानों पर हुए बवाल में 51 उपद्रवी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जबकि तीन स्थानों पर हुए बवाल की सात एफआईआर में 2750 अज्ञात आरोपी बनाए गए थे।

-फोटो 51 : अलाव सेंककर सर्दी दूर भगाने का प्रयास करते लोग। संवाद

-फोटो 51 : अलाव सेंककर सर्दी दूर भगाने का प्रयास करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed