{"_id":"691f72cf118eab3dc30023fb","slug":"waiting-for-the-new-roseways-stand-heaps-of-chaos-on-the-old-one-sambhal-news-c-204-1-chn1003-124608-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: नए रोजवेज स्टैंड का इंतजार, पुराने पर अव्यवस्थाओं का अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: नए रोजवेज स्टैंड का इंतजार, पुराने पर अव्यवस्थाओं का अंबार
विज्ञापन
चंदौसी। पावर हाउस में प्रस्तावित परिवहन निगम के रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण कार्य शुरू होने से पहले ही एक साल से अटका हुआ है। निर्माण कार्य करने वाली कार्यदायी संस्था सीएनडीएस ने बजट की धनराशि न मिलने से कार्य शुरू नहीं किया। कब निर्माण कार्य शुरू होगा, इसको लेकर परिवहन अधिकारियों में भी संशय बना हुआ है। वहीं, नए बस स्टैंड के बनने की क्षेत्रवासियों को आस जगी है।
वर्तमान में आजाद रोड पर रोडवेज बस स्टैंड संचालित है। यहां न तो यात्रियों के बैठने की समुचित व्यवस्था है और न ही धूप व बारिश से बचने के लिए कोई इंतजाम है। दिनभर यात्री खुले में खड़े होकर अपनी बसों का इंतजार करते हैं। वहीं अगर बारिश आ जाए तो पानी से बचने के लिए यात्री इधर-उधर की दुकानों के नीचे शरण लेते हैं। पूर्व में यहां जगह कम होने के कारण रोडवेज स्टैंड के बाहर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है।
पूर्व में प्रशासन की पहल पर बदायूं चुंगी के नजदीक पावर हाउस की दो एकड़ भूमि को चिह्नित कर नए रोडवेज स्टैंड को बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इसमें वाहनों की पार्किंग, वर्कशॉप और शौचालय आदि सुविधा यात्रियों को दी जानी शामिल हैं। चिह्नित भूमि की भार वहन क्षमता के लिए मिट्टी की जांच भी हो चुकी है। सबकुछ ओके है लेकिन कार्यदायी संस्था को बजट जारी न होने से एक साल से अधिक का समय हो गया, निर्माण कार्य शुरू तक नहीं हो सका है।
विज्ञापन
एआरएम प्रेम सिंह का कहना है कि शासन स्तर से बजट न मिलने की वजह से चंदौसी पावर हाउस की भूमि पर रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण कार्य शुरू होने में देरी हो रही है। फिलहाल लगातार पत्राचार किया जा रहा है।