{"_id":"67c754436a089979d5013d22","slug":"waiting-for-ballistic-report-and-whatsapp-data-to-file-chargesheet-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-119901-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: चार्जशीट दाखिल करने के लिए बैलिस्टिक रिपोर्ट और व्हाट्सएप डाटा का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: चार्जशीट दाखिल करने के लिए बैलिस्टिक रिपोर्ट और व्हाट्सएप डाटा का इंतजार
Wed, 05 Mar 2025 12:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल।
24 नवंबर 2024 को हुए बवाल में दर्ज 12 मुकदमों में से छह मुकदमों की चार्जशीट न्यायालय में दाखिल हो चुकी है। जबकि छह मुकदमों की चार्जशीट दाखिल होनी बाकी है। इसमें चार मुकदमे हत्या, एक जानलेवा हमला और एक मुकदमा जामा मस्जिद पर भीड़ को उकसाने का शामिल है। हत्या व जानलेवा हमला करने के पांच मुकदमों में बैलिस्टिक रिपोर्ट का पुलिस इंतजार कर रही है।
वहीं, भीड़ को उकसाने वाले मुकदमे में ही सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप है। इसी मुकदमे में विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहेल इकबाल पर भीड़ को उकसाने का आरोप लगा है। सांसद और विधायक के बेटे के मुकदमे में मेटा से वाट्स डाटा पुलिस द्वारा मांगा गया है जो अभी मिला नहीं है। इसलिए छह मुकदमों की चार्जशीट न्यायालय में दाखिल नहीं हो सकी हैं।
विज्ञापन
एसपी एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई के बताया कि जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में पांच हत्याएं हुई थीं। संभल कोतवाली में चार हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। यह रिपोर्ट बिलाल, नईम, अयान और कैफ के परिजनों ने दर्ज कराई थी। पांचवें व्यक्ति रोमान की भी जान गई थी लेकिन उनके परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। हत्या के दर्ज मामले में शारिक साटा गिरोह प्रकाश में आया था। इसके चलते ही शारिक साटा गिरोह के सदस्य मुल्ला अफरोज, वारिस और गुलाम को पुलिस जेल भेज चुकी है। अन्य सदस्यों की छानबीन पुलिस कर रही है। एसपी ने बताया कि विदेशी कारतूस का इस्तेमाल बवाल में शारिक साटा गिरोह के सदस्यों ने किया था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया था। बैलिस्टिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जो चार्जशीट में शामिल की जाएगी।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि सांसद और विधायक का बेटा जिस मुकदमे आरोपी हैं। उसमें सोशल मीडिया से कुछ ऐसे सबूत मिले जो इस बात का प्रमाण हैं कि सोशल मीडिया के माध्यम से ही बवाल के लिए भीड़ को उकसाया गया। इसलिए मेटा से वाट्स डाटा मांगा गया है। कुछ ग्रुप में मैसेज किए गए थे। एक ग्रुप सांसद संभल के नाम से पुलिस को छानबीन में मिला था।
शारिक साटा गिरोह के सदस्यों से बरामद हुए विदेशी कारतूस और पिस्टल
एसपी ने बताया कि शारिक साटा गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को दो पिस्टल, एक देशी पिस्टल, मैगजीन, सात तमंचे व पाकिस्तान, ब्रिटेन, अमेरिका, जर्मनी व चेकस्लोवाकिया में निर्मित कारतूस मिले थे। इन सभी की बैलिस्टिक रिपोर्ट तैयार हो रही है।
शारिक साटा हत्या व बवाल में बनाया जा चुका है आरोपी
एसपी ने बताया कि शारिक साटा ने देश से बाहर बैठकर हथियार मुहैया कराए और बवाल को बड़ा रूप देने के लिए अपनी गिरोह के सदस्यों को लगाया। इसलिए धारा 48 के तहत उसको आरोपी बनाया जा चुका है। उसी गिरोह के सदस्यों ने हत्या की और बवाल किया। जितना दोष उसके गिरोह के सदस्यों का है उतना ही दोष उसका माना जाएगा। एसपी ने बताया कि अभी उसकी गिरोह की छानबीन की जा रही है। उसके बाद शारिक साटा पर भी शिकंजा कसेगा। गैंगस्टर एक्ट में जो भूमि कुर्क की गई है। उससे आगे की कार्रवाई भी जारी है।
कोट
छह मुकदमों में चार्जशीट दाखिल हो गई है। छह मुकदमों की चार्जशीट दाखिल होनी है। अभी जो उपद्रवी वांछित चल रहे हैं उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। बैलिस्टिक रिपोर्ट और मेटा से डाटा मिल जाए तो बाकी छह मुकदमों की चार्जशीट भी न्यायालय में दाखिल करा दी जाएंगी।
कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी, संभल।