{"_id":"585ecb454f1c1b2e4ee3be51","slug":"wahan-chor-gang-ke-aath-sadasya-giraftaar","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोर गैंग के आठ सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चोर गैंग के आठ सदस्य गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Sun, 25 Dec 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने गैंग के आठ लोगों को गिरफ्तार कर चोरी की पांच बाइक, एक डीसीएम, दो कैंटर और कैंटर के स्पेयर पार्टस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दो तमंचे व कारतूस भी इनके पास से बरामद किए हैं।
एसपी बालेंदु भूषण ने शनिवार को नखासा थाने में चोर गैंग का खुलासा करते हुए बताया कि शुक्रवार की शाम कुछ लोगों के डीसीएम में चोरी के वाहनों को भरकर सिरसी की ओर से आने की सूचना मिली। इस पर नखासा खाना प्रभारी बृजमोहन गिरी व एसओजी टीम के प्रभारी प्रवीण सोलंकी टीम के साथ मुरादाबाद रोड स्थित रेलवे क्रासिंग पर जाकर मुस्तैद हो गए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने डीसीएम को और तेजी से दौड़ा दिया और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए डीसीएम चालक कमल किशोर पुत्र भगवानदास और असलम पुत्र छोटे, जीशान पुत्र मुन्नन, जीशान पुत्र हफीज निवासी सिरसी मोहल्ला चौधरियान, शकील पुत्र खलील निवासी मोहम्मदपुर कडेरा को दबोच लिया।
पुलिस ने इन्हें थाने लाकर पूछताछ की तो उन्होंने सिरसी के मोहल्ला सादक सराय निवासी फरीद पुत्र मुन्ना का नाम बताया। पुलिस ने फरीद के घर पर छापा मारा तो फरीद पुलिस को देखकर भाग गया लेकिन पुलिस ने उसके यहां से मोबीन पुत्र मुस्लिम निवासी सिरसी सादक सराय, इमरान पुत्र शब्बीर निवासी सिरसी मोहल्ला चौधरियान और जावेद उर्फ पंजाबी पुत्र अनीस निवासी चंदौसी को दबोच लिया। फरीद के घर से पुलिस ने दो केंटर और दो केंटरों के स्पेयर पार्टस बरामद किए हैं। सभी आरोपियों का चालान किया गया है।
विज्ञापन
टीम को पांच हजार का इनाम ः
संभल। एसपी बालेंदु भूषण ने मामले का खुलासा करने के बाद पुलिस व एसओजी टीम को इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि पांच हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।