फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Voters of Ward No. 6 of Naroli were ahead in voting

Sambhal News: नरौली के वार्ड संख्या 6 के मतदाता मतदान करने में रहे आगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Voters of Ward No. 6 of Naroli were ahead in voting
संभल। निकाय चुनाव में मतदान करने में सबसे आगे नगर पंचायत नरौली के मतदाता रहे हैं। जिले की तीन नगर पालिका परिषद और पांच नगर पंचायतों में मतदान प्रतिशत सबसे ज्यादा रहा है। इस नगर पंचायत में वर्ष 2017 के मुकाबले तो 4.4 प्रतिशत मतदान कम हुआ है लेकिन इसके बाद भी जिले में पहला स्थान मतदान प्रतिशत में रहा है। इस निकाय के वार्ड संख्या 6 में रिकॉर्ड मत पड़े हैं। 79.33 प्रतिशत मतदान किया गया है। यह मतदान जिस वार्ड में हुआ है वह निर्दलीय प्रत्याशी कुंवर राघवेंद्र सिंह का माना जाता है। इसके अलावा वार्ड संख्या 5 में 71.34 प्रतिशत, वार्ड संख्या 12 में 70.89 प्रतिशत और वार्ड संख्या 13 में 69.93 प्रतिशत मतदान किया गया है। इसमें वार्ड संख्या 13 सपा प्रत्याशी का गढ़ है। नगर पंचायत के 13 वार्डों में 17019 मतदाता है। इसमें 10762 मत इस बार पड़े हैं। जो कुल मतदाताओं का 63.23 प्रतिशत मतदान है। मुकाबला निर्दलीय प्रत्याशी और सपा प्रत्याशी के बीच है।
विज्ञापन

वार्ड 4 के मतदाता रहे सुस्त, मतदान मात्र 46.35 प्रतिशत हुआ
नरौली नगर पंचायत के वार्ड संख्या 04 के मतदाता मतदान करने में सबसे पीछे रहे हैं। इस वार्ड में मतदाताओं की संख्या मात्र 824 है। इसके बाद भी मतदान नहीं हुआ। मात्र 382 मत पड़े हैं। नगर पंचायत नरौली का यही वार्ड सबसे पीछे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed