फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Voters for the post of four village heads and 61 gram panchayat members in the district today

जिले में चार ग्राम प्रधान व 61 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मतदार आज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Voters for the post of four village heads and 61 gram panchayat members in the district today
संभल। संभल जनपद के छह ब्लाक में चार ग्राम प्रधान व 61 ग्राम पंचायत सदस्य पद पर उपचुनाव के लिए शनिवार को मतदान होगा। इसके लिए पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं हैं। सभी तैयारी पूरी हो गई है। संभल और रजपुरा ब्लाक में ग्राम पंचायत सदस्य के सभी पदों पर एक-एक नामांकन होने के कारण निर्विरोध चुन गए हैं।
विज्ञापन

जिले में असमोली, पवांसा, रजपुरा, गुन्नौर, जुनावई, बहजोई, बनियाखेड़ा में ग्राम प्रधान के चार व ग्राम पंचायत सदस्य के 61 पदों पर मतदान होना है। चुनाव में कुल 172 मतदान कार्मिक लगे हैं तथा सात पोलिंग पार्टियां रिजर्व में रखी गई हैं। असमोली ब्लाक में ग्राम प्रधान के तीन, ग्राम पंचायत सदस्य के 18 पद पर, बनियाखेड़ा ब्लाक में ग्राम पंचायत सदस्य के छह पदों पर, जुनावई ब्लाक में ग्राम पंचायत सदस्य के 19 पदों पर, बहजोई ब्लाक के तीन ग्राम पंचायत सदस्य पर, गुन्नौर ब्लाक के 22 ग्राम पंचायत सदस्य पद पर खाली रह हैं। पवांसा ब्लाक में ग्राम प्रधान के एक व ग्राम प्रधान सदस्य के 22 पद पर मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed