फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Voters can be made for urban elections from November 1, DM issued notification

नगरीय चुनाव के लिए पहली नवंबर से बन सकते हैं मतदाता, डीएम ने जारी की अधिसूचना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Voters can be made for urban elections from November 1, DM issued notification
नगरीय निकाय चुनाव की मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने के लिए एक नवंबर से आवेदन किए जा सकेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग के बाद बुधवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की समय सारिणी जारी कर दी है। मतदाता सूची को 18 दिन में अंतिम रूप दिया जाएगा। एक से सात नवंबर के बीच दावे व आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।
विज्ञापन

इस बार मात्र 18 दिनों में मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 18 नवंबर को होगा। नगरीय निकायों का कार्यकाल जनवरी में पूरा हो रहा है। इससे पहले राज्य निर्वाचन आयोग को चुनाव कराना है। सरकार ने चुनाव से पहले बड़ी संख्या में नए नगरीय निकायों का गठन व सीमा विस्तार किया है। जिलाधिकारी मनीष बंसल द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इस बार एक नवंबर को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन होगा। इस दिन से सात नवंबर तक इसका निरीक्षण किया जा सकेगा और दावे व आपत्तियां प्राप्त की जा सकेंगी। आठ से 12 नवंबर के बीच दावे व आपत्तियों का निस्तारण होगा। इसके बाद 14 से 17 नवंबर तक पूरक मतदाता सूची तैयार कर उन्हें मूल सूची में शामिल किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 18 नवंबर को होगा।
विज्ञापन

नगरीय निकाय चुनाव की मतदाता सूची में ऑनलाइन नाम दर्ज कराने के लिए इस बार मात्र चार दिन मिलेंगे। एक नवंबर से चार नवंबर के बीच आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। मालूम हो कि वर्ष 2017 में ऑनलाइन मतदाता बनने के लिए 15 दिन का समय आयोग ने दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed