{"_id":"688bb69153d8fb19e30b28dd","slug":"villagers-will-get-health-services-in-pachak-village-sambhal-news-c-204-1-chn1003-121904-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पचाक गांव में ग्रामीणों को मिलेंगी स्वास्थ्य सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पचाक गांव में ग्रामीणों को मिलेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
विज्ञापन
बनियाठेर के गांव पचाक में आयुष्मान आरोग्य मंदिर। संवाद
बनियाठेर। नरौली सीएचसी अंतर्गत ग्राम पचाक के जाहरवीर मंदिर प्रांगण के निकट स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का बृहस्पतिवार को उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्वास अग्रवाल ने एन्क्वास प्रोग्राम के तहत आरंभ करा कर ग्रामीण को लाभांवित किया। जिला कार्यक्रम प्रबंधक संजीव राठौर ने बताया की पचाक गांव में आयुष्मान आरोग्य मंदिर में पूर्व में एएनएम बैठा करती थीं। इसको भारत सरकार द्वारा सर्टिफाइड आयुष्मान सेंटर के रूप में जीर्णोद्धार के बाद संचालित किया गया है। ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पहले मंडल स्तर फिर स्टेट तत्पश्चात भारत सरकार द्वारा वेरिफिकेशन के बाद आयुष्मान आरोग्य मंदिर को वर्चुअल रूप से संचालित किया जाता है। इसके लिए समय-समय पर उपयुक्त धनराशि भी मुहैया कराई जाती है।
गांव में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए आरोग्य मंदिर में सीएचओ एकता पाठक व एएनएम ज्योति यादव बैठा करेंगी, जहां ग्रामीणों को 12 सुविधाएं उपलब्ध होगीं। इसमें बीपी शुगर की जांच, टीवी, मलेरिया, नाक कान गला संबंधित रोग, स्क्रीनिंग के साथ-साथ टोल फ्री नंबर 14416 टेली मानस भी संचालित किया गया है। इसमें डिप्रेशन एवं मानसिक रोगों से जूझ रहे बच्चों की जांच एवं रेफर की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाएंगे। इस दौरान ग्राम प्रधान सुरेश पाल सिंह, क्षेत्रीय आशाएं एवं एएनएम मौजूद रहीं।