फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Villagers who disagreed with the investigation created a ruckus and argued with officials.

Sambhal News: जांच से असहमत ग्रामीणों ने किया हंगामा, अधिकारियों से नोकझोंक

Fri, 06 Sep 2024 04:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 06 Sep 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Villagers who disagreed with the investigation created a ruckus and argued with officials.
संभल। गांव मुजफ्फरपुर में बृहस्पतिवार को विकास कार्यों में घपलेबाजी की जांच करने पहुंची टीम पर सांठगांठ का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। विरोध प्रदर्शन करके जांच सही से न करने का आरोप लगाया। यही नहीं, ग्रामीणों ने जिला पूर्ति अधिकारी की गाड़ी का घेराव किया और जांच पूरा करने की मांग की। हालांकि, हंगामा के चलते अधिकारी आधी-अधूरी जांच के बाद लौट आए।
विज्ञापन

गांव मुजफ्फरपुर के ग्रामीणों ने एक माह पूर्व डीएम डॉ. राजेंद्र पैन्सिया से विकास कार्यों में धांधली की शिकायत की थी। डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी शिवि गर्ग और सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को मामले की जांच करने के निर्देश दिए थे। बताया कि बृहस्पतिपवार को टीम गांव पहुंची और सचिवालय पर जांच शुरू की। शिकायतकर्ताओं ने प्रधान के इशारे पर जांच आगे बढ़ाने का आरोप लगाते हुए लेकर हंगामा कर दिया। इस दौरान अधिकारियों से ग्रामीणाें की नोकझोंक भी हो गई। जिस पर टीम आधी-अधूरी जांच करके वापस लौट गई। शिकायतकर्ताओं ने कई रास्ते पर सीसी टाइल्स का निर्माण न होने के बाद भी धनराशि निकाली गई है। साफ-सफाई के नाम पर भी हजारों रुपये निकाले गए। पानी की व्यवस्था नहीं है। बावजूद इसके प्रधान के इशारे पर जांच हो रही थी, इसे कैसे निष्पक्ष कहा जाए। उच्च स्तरीय अधिकारियों से जांच कराने की मांग की गई है। इस दौरान विजयलक्ष्मी, लौंगश्री, भागवती, रिंकी, ओमवती, राजवती, महेंद्र, पिंटू, सत्यभान सिंह, वीकेश, अंकित कुमार, नरेश, किरनपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, राधेश्याम, महेंद्र सिंह, विजयपाल, जगजीवन, नन्हे सिंह, रामसेवक, कल्लू सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

000000000000
कोट
दोनों पक्ष के लोगों को बुलाया गया था। हंगामा नहीं हुआ है और न नोकझोंक हुई है। शिकायतकर्ताओं के बयान ले लिए हैं और मौके पर जाकर जांच कर ली है। इसकी रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को भेज दी जाएगी। -शिवि गर्ग, जिला पूर्ति अधिकारी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed