फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Villagers troubled to get Aadhar card, are making rounds of the bank

आधार कार्ड बनवाने के लिए परेशान ग्रामीण, लगा रहे बैंक के चक्कर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Villagers troubled to get Aadhar card, are making rounds of the bank
सरायतरीन। पवांसा स्थित प्रथमा बैंक के परिसर में आधार कार्ड बनाने का कार्य सोमवार को भी बंद रहा। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीण आधार कार्ड में संशोधन व नए आधार कार्ड को बनवाने के लिए इधर से उधर भटकते रहे।
विज्ञापन

दरअसल, प्रथमा बैंक में आधार कार्ड बनाने का कार्य पिछले कई महीने से बंद पड़ा है। विद्यार्थी और ग्रामीण क्षेत्र के लोग आधार कार्ड में संशोधन और नया बनवाने के लिए भटक रहे हैं। इसकी शिकायत कई बार ग्रामीणों ने प्रथमा बैंक के शाखा प्रबंधक और तहसील स्तरीय अधिकारियों से भी की है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों का कहना है कि इसके लिए वह पिछले कई महीनों से चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कार्य बंद होने के चलते आधार कार्ड नहीं बन पा रहा है। ऐसे में बच्चों के विद्यालय में दाखिले नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

---
आधार कार्ड बनाने का कार्य फिलहाल बंद है। अगर बैंक में आधार कार्ड बनाने का कार्य किया जाएगा तभी आधार कार्ड की आईडी शुरू की जाएगी।
राजेंद्र प्रसाद, शाखा प्रबंधक प्रथमा बैंक पवांसा
---
चार बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के लिए पिछले तीन दिन से बैंक के चक्कर लगा रहे हैं। आधार कार्ड नहीं बनने से विद्यालय में बच्चों के पंजीकरण नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतोष देवी, गांव किसौली।
---
बेटी का आधार कार्ड बनवाने के लिए पिछले दो दिन से बैंक के चक्कर काट रहे हैं। आधार कार्ड संचालक नहीं आ रहे हैं। घंटों इंतजार के बाद वापस घर लौटना पड़ रहा है।
अंगूरी देवी, गांव बिचपुरी।
---
कई महीने पहले आधार कार्ड में निवास का संशोधन कराया था। लेकिन आधार कार्ड संचालक के द्वारा संशोधन नहीं किया गया। उनके आने का इंतजार कर रहे हैं।
सोमपाल सिंह, गांव धुरैटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed