फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Villagers protested due to undeclared cuts

Sambhal News: अघोषित कटौती से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 18 Jun 2024 04:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 18 Jun 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Villagers protested due to undeclared cuts
जुनावई (संभल)। क्षेत्र के गांव कादराबाद में सोमवार को अघोषित कटौती से परेशान ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों कहना है कि अघोषित कटौती और ट्रिपिंग के चलते फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जुनावई के कादराबाद गांव की विद्युत सप्लाई बदायूं के जरीफनगर सब स्टेशन से होती है। गर्मी शुरू होते ही कादराबाद के लोगों को बिजली ने सताना शुरू कर दिया। यहां शेड्यूल के हिसाब से बिजली नहीं मिल रही है। दिनभर में पांच से छह घंटे लाइट मिलती है। उसमें भी ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है। ट्रिपिंग की मुख्य वजह जर्जर विद्युत लाइनें है। इन में रोजाना कहीं न कहीं फॉल्ट होता रहता है। जिस वजह से घंटों तक बिजली गुल रहती है। घरेलू उपभोक्ता हों, या नलकूप किसान किसी को समय से बिजली नहीं मिल रही है। ऐसे में यहां बिन सिंचाई के फसलें सूखने की कगार पर हैं। इसके बाद भी विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इसी से गुस्साए लोगों ने सोमवार को बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही कादराबाद को जनपद के सब स्टेशन से जोड़ने व समय से बिजली उपलब्ध कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में सतीश कुमार, रामभूप सिंह, जसराम सिंह, रनवीर सिंह, वेदप्रकाश शर्मा, सालिम मियां, मन्नान मियां आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed