फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Villagers protested against the site of river digging

Sambhal News: नदी की खोदाई के स्थान का ग्रामीणों ने किया विरोध

Sun, 25 Aug 2024 04:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 25 Aug 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Villagers protested against the site of river digging
संभल। नरोत्तम सराय गांव के लोगों ने शनिवार को भैंस नदी की खोदाई पर नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया। कहा कि नदी खोदा जाने पर घर में पानी आएगा, इसलिए इसे दूर खोदा जाए। वैसे भी यह कागजों में नहीं है। प्रशासन मनमानी कर खोदाई करा रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, शहर से होकर गुजर रही भैंस नदी को जीवंत कराने के लिए प्रशासन की ओर से जमीन को कब्जा मुक्त कराकर जेसीबी से खोदाई कराई जा रही है। शहर से सटे गांव नरोत्तम सराय निवासी लोग राजस्व विभाग पर भैंस नदी की खोदाई नक्शे से अलग कराने का आरोप लगा रहे हैं और कई बार विरोध करके खोदाई का काम रुकवा चुके हैं। शनिवार को भैंस की खोदाई करने के लिए चालक जैसे ही जेसीबी लेकर पहुंचा। इस पर तमाम लोग घरों से निकल आए और खोदाई का काम बंद कराकर प्रदर्शन किया। कय्यूम रजा ने बताया कि भैंस नदी की खोदाई नक्शे से अलग कराई जा रही है। भैंस नदी की जद में कई प्लाट आ रहे हैं। यदि नक्शे के विपरीत खोदाई की गई तो कई लोग अपने प्लाट से हाथ धो बैठेंगे। प्रदर्शन करने की सूचना मिलने पर एसडीएम विनय कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे और जेसीबी से भैंस नदी की खोदाई कराई। एसडीएम ने भैंस नदी की खोदाई में आ रहे प्लाट स्वामियों को दूसरी जगह नापजोख कराकर जमीन देने का आश्वासन दिया। इस दौरान अलीजान, शरीफ, अलीजा, जैरा, सना, साबरी, परवीन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed