फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Villagers protested against dirt and waterlogging

Sambhal News: गंदगी और जलभराव के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Villagers protested against dirt and waterlogging
सरायतरीन(संभल)। गांव कैली के लोगों ने मुख्य मार्ग पर फैली कीचड़, गंदगी और जलभराव के विरोध में प्रदर्शन किया। समस्या का समाधान नहीं होने पर बीडीओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने का अल्टीमेटम दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गांव के मुख्य मार्ग पर कीचड़, गंदगी और जलभराव है। इससे मोहल्ले के करीब 12 परिवार कीचड़ और जलभराव से गुजरकर अपने घरों को जाने को मजबूर हैं। रास्ते का निर्माण भी बीते कई वर्षों से नहीं हुआ है। कीचड़ और गंदगी की समस्या बीते एक वर्ष से बनी हुई है। जबकि यह मार्ग गांव ऐंचौली को जोड़ता है। मोहल्ले में फैली कीचड़ और गंदगी से संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। साथ ही, प्राचीन शिव मंदिर पर पूजा अर्चना करने के लिए महिलाओं और स्कूली बच्चे को कीचड़ और गंदगी से गुजरकर ही जाने को मजबूर हैं। इस दौरान किशनपाल, गोवर्धन, लख्मीचंद, तिलक सिंह, रविंद्र सिंह, शेर सिंह, सत्यदेव, सूरजमल, कमल सिंह, देव सिंह, इंद्रपाल, सोहन सिंह आदि रहे।पवांसा के बीडीओ अमरजीत सिंह ने बताया कि गांव कैली में फैली कीचड़, गंदगी और जलभराव की समस्या के मामले में ग्राम पंचायत सचिव को निर्देशित करके साफ सफाई कराई जाएगी। जल्दी ही निर्माण कार्य भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed